उत्तराखण्ड

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में 10-10 हजार के ईनामी गैंगस्टर इरफान व रिजवान 315 बोर तमंचे व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ़्तार

ऊधमसिंह नगर:- दिनांक- 14.09.24 को सर्राफा व्यापारी संजीव कुमार वर्मा अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर रेहड़ से अपनी ज्वैलरी की ‘दुकान बंद कर अपने घर जसपुर वापिस आ रहा था। जेनेसिस तिराह (सूतमील कट) हाईवे के पास पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार 03 बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की मोटरसाइकिल को लात मारकर रोड किनारे गिराकर तमंचे के बल पर व्यापारी व उसके बेटे से बैग लूट लिया था, बैग के अन्दर जेवरात, नगद रुपये व 02 मोबाईल फोन थे। संजय वर्मा की तहरीर के आधार पर कोतवाली जसपुर में एफ़आईआर पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंह नगर द्वारा उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक काशीपुर, व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में सुरागरसी- पतारसी, सीसीटीवी अवलोकन, पूछताछ व विवेचनात्मक कार्यवाही हेतू 10 टीमो का गठन किया गया था। कोतवाली जसपुर पुलिस द्वारा ठोस सुरागरसी- पतारसी करते हुए घटनास्थल, ज्वैलर्स की दुकान, व बदमाशों के आने-जाने वाले रास्तों के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो का गहनता से अवलोकन किया गया व आस पास के थानो से सक्रिय अपराधियों की जानकारी लेकर सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्ध अपराधियों से पूछताछ की गई।

मुखबिर की सूचना पर मुरलीवाला शरीफनगर रोड पर बने खण्डर से बदमाश इरफान व रिजवान को 01-01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02-02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से सर्राफा व्यापारी से लूटा गया जेवरात व नगद रुपये बरामद किये गये।

उपरोक्त घटना के क्रम में पूर्व में दिनांक 25.09.24 को रात्रि के समय जसपुर पुलिस द्वारा संपूर्ण जसपुर क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चैकिंग के दौरान सूतमील चौकी के पास पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस की तरफ़ तमंचे से फायर झोंक दिया जिसके बाद बदमाश भागते हुए धर्मपुर चौकी पहुँचे जहाँ पर फायरिंग की सूचना पाकर चैकिंग कर रही पुलिस टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों द्वारा पुनः पुलिस की तरफ़ फायर झोंक दिया और गाड़ी मोड़कर भागने लगे। जसपुर पुलिस व एसओजी काशीपुर की टीम द्वारा जसपुर क्षेत्र में सभी रास्तों की घेराबंदी कर बदमाशों को धर्मपुर- आसपुर रोड पर घेर लिया था, बदमाशो द्वारा पुलिस पर फायर किये गये जिसके बाद पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में पुलिस ने आत्मरक्षातः हेतू बदमाशो पर फायर किया गया था तो एक गोली एक बदमाश के पाव में लगी थी जिसके बाद घायल बदमाश दिलशाद को पुलिस टीम द्वारा दबोच लिया गया था जबकि एक बदमाश साजिद उर्फ कल्लन मौके से खेत व जंगल के रास्ते भाग निकला था। घायल बदमाश दिलशाद से तमंचा, कारतूस, लूटे गये जेवरात, नगद 6130 रुपये व एक मोबाईल फोन बरामद किया गया था व मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2)/61/3 (5) बीएनएस की बढोतरी करते हुए बदमाशो के विरुद्ध पुलिस मुठभेड का मुकदमा आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया था।

उपरोक्त घटना के क्रम में पूर्व में दिनांक 26.09.24 को रात्रि के समय थाना कुण्डा पुलिस व एसओजी रुद्रपुर टीम द्वारा पुलिस मुठभेड में अभियुक्त साजिद उर्फ कल्लन को लूट में प्रयुक्त मोटरसाईकिल पल्सर, लूट के मोबाईल फोन व लूट के 8500 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया था। जबकि बदमाश इरफान पुलिस के ऊपर फायर झोंक कर मौके से फरार हो गया था।
शातिर बदमाश दिलशाद और साजिद उर्फ कल्लन के विरुद्ध थाना टाण्डा, कठघर, मुरादाबाद, ठाकुरद्वारा, बाजपुर में लूट, डकैती, चोरी व गैंगस्टर के दर्जनो मुकदमे दर्ज है व अभियुक्त इरफान के विरुद्ध थाना ठाकुरद्वारा में गोकशी, व गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज है। पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि चारो साथियो ने एक साथ मिलकर ज्वैलर्स को लूटने के लिए लंबी योजना बनाई थी।

शातिर बदमाशो ने पुलिस के पकडे जाने के डर से लूट करने के लिए अपनाये थे नये तरिके – बदमाशो द्वारा रैकी व लूट के दौरान नही किया था फोन का इस्तेमाल, बदमाश लूट करने के लिए अलग-अलग रास्तो से बस, टैम्पो व मोटरसाईकिल से गूलरगोजी तिराह पर पहुँचे थे। बदमाशो ने अपनी पहचान छुपाने के लिए ढीले-ढाले लोवर, टीशर्ट व हेलमेट पहने थे। बदमाशो द्वारा लूट की घटना को अन्धेरा होने के समय अन्जाम दिया गया था व घटना के बाद भागने के लिए सुनसान रास्तो का इस्तेमाल किया गया था व पुलिस को भ्रमित करने के लिए ज्वैलर्स से लूटे गये मोबाईल फोन को अलग-अलग रास्तो पर घुमाकर अपने घर के रास्तो से दूर अजीतपुर-बाजपुर के रास्ते पर स्विच आफ किया गया था।

अभियुक्त इरफान से बरामदगी

लूटा गया पीली धातु का गले का हार, एक माथे का टीका, एक लेडिज अँगूठी, व 02 जोडी सिल्वर धातु की पायल व 01 अद्द तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,

अभियुक्त रिजवान से बरामदगी

लूटा गया पीली धातु का एक गले की चैन, एक माथे का टीका, एक लेडिज अँगूठी व 01 जोडी सिल्वर धातु की पायल, 02 अदद बिछवे व 6200 रुपये व 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

पूर्व में दिनांक 25.09.24 को अभियुक्त दिलशाद से बरामदगी

लूटे गये जेवरात- पीली धातू की गले की चैन, एक जोडी टोप्स, एक जोडी कुण्डल, एक एप्पल कम्पनी का मोबाईल फोन, लूटे गये 6130 रुपये। 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व एक अपाचे मोटरसाईकिल यूके 06ए -5939

पूर्व में दिनांक 26.09.24 को अभियुक्त साजिद उर्फ कल्लन से बरामदगी

लूटा गया एक रियलमी कम्पनी का मोबाईल फोन, लूटे गये 8500 रुपये, लूट की घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाईकिल यूपी 21एई 9546

नाम पता अभियुक्तगण-

(गिरफ्तार) – इरफान पुत्र अमरीका निवासी शरीफनगर थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उम्र 34 वर्ष

(गिरफ्तार) – मौ० रिजवान पुत्र मौ० अनवर निवासी दहलावाला थाना रेहड जिला बिजनौर उम्र- 39 वर्ष

(दिनांक 25.09.24 को गिरफ्तार) मौ० दिलशाद पुत्र महमूद हसन निवासी ग्राम सरवरखेडा थाना कुण्डा उम्र- 32 वर्ष

(थाना कुण्डा में दिनांक 26.09.24 को गिरफ्तार)- साजिद उर्फ कल्लन पुत्र माजिद निवासी मोहल्ला हाजीपुरा टांडा बादली थाना टाण्डा जिला रामपुर उम्र- 40 वर्ष

पुलिस टीम-

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर, जगदीश ढकरियाल, प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा हरेन्द्र चौधरी,
उ०नि० के०सी० आर्य,
उ०नि० जावेद मलिक,
उ०नि० सौरभ भारती,
उ०नि० धीरज टम्टा,
उ०नि० सुशील कुमार,
उ०नि० संजय सिंह,
उ०नि० हरीश आर्य,
उ०नि० ललित सिंह
उ०नि० गोविन्द सिंह मेहता, का० अरुण कुमार,
का० राजकुमार,
का० अनुज वर्मा,
का० जाकिर हुसैन,
का० अब्दुल मलिक,
का० बबलू गोस्वामी,
का० समीर चौहान,
का० हरीश बिष्ट,
का0 कुलदीप सिहं,
का० ज्ञानेन्द्र कुमार,
का० सुभाष डुंगरियाल

एसओजी टीम-
उ०नि० प्रकाश चन्द्र,
हे०का० विनय कुमार,
का० कैलाश तोम्कयाल,
का० कुलदीप,
का० प्रवीण गोस्वामी,
का० प्रदीप कुमार,
का० दीपक कठैत

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago