उत्तराखण्ड

काशीपुर हाईवे पर मिला महिला का शव, दुष्कर्म और हत्या की आशंका

उधम सिंह नगर:- एनएच 74 काशीपुर नेशनल हाईवे किनारे एक बैग में महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। महिला से दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर एसएसपी और एसपी सिटी ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शिनाख्त कराने के लिए शव को मोर्चरी भिजवा दिया है।  बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे एनएच 74 काशीपुर हाईवे के किनारे मोहनपुर नंबर एक गांव में कुछ बच्चे बकरी चरा रहे थे। बच्चों ने हल्दी के खेत में संदिग्ध हालत में बड़ा बैग पड़ा देखा। बच्चों की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने बैग खोलकर देखा तो उसमें प्लास्टिक की पन्नी में एक महिला का शव मिला।

महिला के गले में दुपट्टा लिपटा था और नाक से खून बह रहा था। महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सिटी निहारिका तोमर के साथ फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, मगर सफलता नहीं मिल सकी।

ज्यादा पुराना नहीं लग रहा है शव

महिला की हत्या कर शव को बैग में ठूंसा गया था। शव की हालत देखकर लग रहा है कि वह 24 घंटे से ज्यादा पुराना नहीं है। मृतका का चेहरा साफ पहचान में आ रहा है। चर्चा है कि शव आसपास के क्षेत्रों के साथ ही सीमा से सटे यूपी क्षेत्र की किसी महिला का है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसएसपी का कहना है कि मामले को सुलझाने के लिए थाना क्षेत्र में टीमों का गठन किया गया है। इस मामले में एसओजी को भी लगाया जाएगा।

किच्छा में बैग में मिले महिला का शव को नहीं सुलझा सकी पुलिस

दिनेशपुर के मोहनपुर नंबर एक की तरह किच्छा में ढाई महीने पहले बैग में महिला का शव बरामद हुआ था। 31 जुलाई को हल्द्वानी मार्ग पर बेनी मजार के पास नदी किनारे बैग मिला था। महिला का शव अर्द्धनग्न हालत मंु था। अंदेशा था कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर छिपाने के मकसद से शव को फेंका गया था। काफी कोशिश के बाद पुलिस महिला की हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा सकी है। इस घटना के दो महीने के बाद एसआई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस महिला की न तो शिनाख्त कर सकी और न ही इस मामले का अब तक खुलासा कर सकी है।

बुधवार दोपहर मोहनपुर नंबर एक में सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में एक बैग पड़े होने और उसमें कोई संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली थी। जब बैग को खोला गया तो उसमें महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश हो रही है। –एसएसपी मणिकांत मिश्रा

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago