देहरादून:- देहरादून एयरपोर्ट पर आगामी 27 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होगा। विंटर शेड्यूल में डीजीसीए ने कुल 33 उड़ानों को मंजूरी दी है। विंटर शेड्यूल में सभी फ्लाइट नए समय के अनुसार आवाजाही करेंगी। यह शेड्यूल मार्च के आखिर तक लागू रहेगा।
देहरादून एयरपोर्ट को प्राप्त विंटर शेड्यूल में विमानन कंपनी इंडिगो को कुल 15 उड़ाने संचालित करने की अनुमति दी गई है। जिसमें जयपुर की तीन, अहमदाबाद की एक, दिल्ली की चार, मुंबई की एक, हैदराबाद की दो, पुणे की एक, कोलकाता की एक, लखनऊ की एक और बंगलुरु की एक फ्लाइट शामिल है।
विस्तार की कुल तीन फ्लाइट मुंबई, दिल्ली, और बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगी। एलाइंस एयर की कुल आठ उड़ानें जिसमें दिल्ली की चार, अयोध्या एक, कुल्लू एक, पंतनगर एक अमृतसर की एक उड़ान संचालित की जाएगी। फ्लाईबिग की कुल दो उड़ाने मुरादाबाद और पिथौरागढ़ के लिए संचालित की जाएगी। वहीं, नई विमानन कंपनी आकाशा एयरलाइंस की कुल दो उड़ानें मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…