उत्तराखण्ड

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ईडी पेशी को लेकर उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस नेता  राहुल गांधी की ईडी में पेशी को लेकर आज कांग्रेस ने ईडी के उपक्षेत्रीय कार्यालय देहरादून में विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने ईडी के बन्द गेट से कूदकर अंदर घुसने की भी कोशिश की। जिसको पुलिस बल और ईडी ऑफिस सुरक्षाकर्मियों के प्रयास से रोक दिया गया।

क्रॉस रोड स्थित ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय के उपक्षेत्रीय कार्यालय पर कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों का जमावड़ा सुबह करीब 11बजे से ही लगना शुरू हो गया था। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। इसमें उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, विधायक फुरकान अहमद, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल एवं राजेन्द्र भंडारी शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी, सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री पीके अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, पूर्व विधायक राजकुमार, शांति रावत, पायल बहल, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा सहित कई विधायक, महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी, सेवादल कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि जबतक आज ईडी पूछताछ के बाद राहुल गांधी को छोड़ नहीं देती है तबतक ये धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार को राहुल गांधी की लोकप्रियता से डरने वाली सरकार बताते हुए नारे लगाए और रामधुन की भी इसी आधार पर पैरोडी बनाकर गई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

12 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

12 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

12 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

12 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

12 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

12 months ago