पौड़ी गढ़वाल:- जमीन के सीमांकन के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पौड़ी में कानूनगो को विजिलेंस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने कानूनगो के घर और कार्यालय में भी खोजबीन की। वहां से कई दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं। आरोपी कानून गो को रविवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एसएसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि पौड़ी के पट्टी अगरोड़ा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने विजिलेंस को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनके पैतृक गांव में पिता की सहखातेदारों के साथ भूमि दर्ज होनी थी। इसके लिए राजस्व विभाग को सीमांकन और आख्या तैयार होनी थी। उन्होंने राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) कैलाश रवि से बात की। पहले तो कई दिन कैलाश रवि ने उन्हें टहलाया। उसके बाद उनसे रिश्वत मांगने लगा। लेकिन, पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था। लिहाजा उन्होंने उसे ट्रैप कराने की योजना बना ली।
विजिलेंस ने शिकायत की प्राथमिक जांच की और ट्रैप टीम तैयार की। कानूनगो ने पीड़ित को पेंडुल गांव पौड़ी बुलाया था। विजिलेंस की टीम पीड़ित के साथ गांव पहुंची और कानूनगो कैलाश रवि को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर और कार्यालय से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इन सबकी जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…