उत्तराखण्ड

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम के तहत, रिश्वत लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी हुए अरेस्ट

देहरादून भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम के तहत एक और बड़ा एक्शन हुआ है जिला आबकारी अधिकारी उधम सिंह नगर अशोक मिश्रा को विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों अरेस्ट किया है एसएसपी विजिलेंस धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने बताया है की शराब कारोबारी से अधिभार उठान के नाम पर एक प्रतिशत रिश्वत देने की लगातार शिकायतें मिल रही थी और विभाग को एक लिखित शिकायत भी।मिली थी।जांच में मामला सही पाया गया।

कारोबारी जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को ₹30000 पहले दे चुका था और 10 लख रुपए की शराब उठान में 1 प्रतिशत के हिसाब से उसे ₹70000 और देने थे आज अशोक मिश्रा रिश्वत ₹70000 लेते समय विजिलेंस की टीम द्वारा अरेस्ट कर लिए गए है विजिलेंस सूत्रों की माने तो विजिलेंस यह कार्रवाई तीन दिन पहले ही कर सकती थी परंतु अशोक मिश्रा 3 दिन के अवकाश पर भी चले गए थे जिस वजह से यह कार्रवाई होने में विलंब हुआ है एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया है की अभी आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी हो चुकी है और आरोपी को लेकर उनके घर व अन्य स्थानों पर भी सर्च की जाएगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago