उत्तराखण्ड

फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

राजपुर क्षेत्र में छापेमारी कर फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर संचालित कर रहे 03 अभियुक्तों को मौके से किया गिरफ्तार

मौके से पुलिस टीम द्वारा 36 लैपटॉप मय माउस, चार्जर, 31 हेडफोन, 05 मोबाइल व 02 मॉडेम किये बरामद

अभियुक्तों द्वारा कॉल सेंटर के माध्यम से स्वयं को बड़ी विदेशी सॉफ्टवेयर कंपनी का प्रतिनिधि दर्शाकर कंप्यूटर सिस्टम में स्वयं के द्वारा भेजे गए बग/वायरस को ठीक करने के बहाने व एंटी वायरस तकनीकी सपोर्ट के नाम से विदेशों में लोगो से की जाती थी करोड़ो की ऑनलाईन ठगी,संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिकों को एंटी वायरस तकनीकी सपोर्ट के नाम पर कॉल सेन्टर के माध्यम से किया जा रहा था फर्जीवाड़ा।

थाना राजपुर

राजपुर क्षेत्र दून विहार गली नंबर 3 के पास स्थित डेस्टिनी फिटनेस जिम के ऊपर वाले फ्लोर में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर के संचालित होने तथा उक्त कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी लोगों को कॉल कर उनसे ठगी किए जाने की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से प्राप्त हुई, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकार मसूरी व थानाध्यक्ष राजपुर को तत्काल प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दिनाँक 01-07-2024 की रात्रि को राजपुर स्थित कॉल सेन्टर (टेकिनियो बिजनेस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड) पर दबिश दी गई, तो मौके पर एक बडे हॉल मे कुछ युवक/युवतियां लैपटॉप व कम्पयूटर सिस्टम के सामने बैठकर हैडफोन लगाकर कॉल पर बात कर रहे थे जो स्वंय को अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगो से उनके कम्पयूटर सिस्टम से वायरस/ बग हटाकर उनके बैंक खातो की जानकारी प्राप्त कर रहे थे, जिनसे मौके पर पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे सभी सार्थक, शाहरुख, खुशनूर व करुणेश उर्फ करन नाम के व्यक्तियों के लिए काम करते है तथा कॉल सेंटर के माध्यम से वे एंटीवायरस तकनीकी सपोर्ट हेतु विदेशी नागरिकों को सपोर्ट देने के नाम पर उनसे गिफ्ट कार्ड का समस्त विवरण लेते हैं और उनसे करुणेश का साथी जो विदेश में रहता है, विदेशी नागरिको के समस्त पैसा निकाल लेता है, जो की डॉलर में होता है । विदेशी कस्टमर द्वारा उन्हें कॉल करने पर वह कस्टमर का फोन नंबर ब्लॉक कर देते हैं। पूछताछ में अभियुक्त सार्थक, शाहरुख व खुशनूर द्वारा बताया गया कि विदेशी कॉल आने पर वह विदेशी कस्टमर से कंप्यूटर सिस्टम मे वायरस होने व हैक होने से संबंधित समस्या के बारे में जानकारी मिलने पर उक्त समस्या को ठीक करने के एवज मे उनके सिस्टम मे अल्ट्रा व्यूवर का प्रयोग कर सिस्टम की एक्सेस प्राप्त कर लेते है तथा पूर्व में उन्ही के द्वारा भेजे गए वायरस को ठीक करने की बात कहकर उनसे गिफ्ट कार्ड तथा क्रिप्टो करेंसी में पेमेंट प्राप्त कर उनके साथ धोखाधडी करते है, जिसके बदले में उन्हें हर माह अच्छा मुनाफा मिल जाता है। पुलिस टीम द्वारा मौके से कॉल सेंटर संचालक सार्थक, शाहरुख व खुशनूर को गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस टीम को कॉल सेंटर में लोगो से संपर्क कर धोखाधड़ी में प्रयोग किये जा रहे 36 लैपटॉप मय चार्जर मय हेड फोन , 05 मोबाइल फोन, ब्रॉडबैन्ड कनैक्शन से सम्बन्धित उपकरण बरामद किये गये। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजपुर पर मु0अ0सँ0 – 156/24 अन्तर्गत धारा आई0टी0 एक्ट का विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में वांछित अभियुक्त करूणेश उर्फ करन की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago