उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में आज डीएलएड प्रवेश परीक्षा, सुबह 10 से 12.30 बजे तक होगी परीक्षा

उत्तराखंड में आज डीएलएड प्रवेश परीक्षा, सुबह 10 से 12.30 बजे तक होगी परीक्षा उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2020-21 की डीएलएड प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। इस परीक्षा में 33342 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए हैं। हालांकि इस बार करीब आठ हजार अभ्यर्थी पिछले साल की तुलना में कम पंजीकृत हुए हैं। उत्तराखंड में बुधवार को आज 29 शहरों के 151 केंद्रों पर द्विवर्षीय डीएलएड प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। प्रश्नपत्र व परीक्षा से संबंधित सामग्री परीक्षा केंद्रों के लिए भेज दी गई है। परीक्षा प्रात: दस बजे से साढ़े 12 बजे तक एक ही पाली में होगी। राज्य की 13 जिलों की कुल साढ़े छह सौ सीटों के लिए यह परीक्षा हो रही है। प्राथमिक शिक्षक के लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2020-21 की डीएलएड प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। इस परीक्षा में 33342 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए हैं। हालांकि इस बार करीब आठ हजार अभ्यर्थी पिछले साल की तुलना में कम पंजीकृत हुए हैं।

 

परिषद कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक डीएलएड परीक्षा के लिए हरिद्वार में 17, देहरादून में 28, उत्तरकाशी में 11, टिहरी गढ़वाल में चार, पौड़ी गढ़वाल में नौ, रूद्रप्रयाग में 13, पिथौरागढ़ व चंपावत में दस-दस, अल्मोड़ा में 13, बागेश्वर में छह, नैनीताल में 21, उधमसिंहनगर में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुमाऊं व गढ़वाल मंडल के जिलों के नोडल केंद्र के प्रभारियों व नोडल केंद्र के प्रधानाचार्यों को पूर्व में ही परीक्षा संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। परीक्षा में बैठने को अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र पूर्व में ही विभागीय वेबसाइट में अपलोड कर दिए गए थे। परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago