उत्तराखण्ड

डूंगा गांव में हुई घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

प्रेमनगरः- घटना का विवरण- दिनांक 17/04/2024 को वादिनी कनिका शर्मा पुत्री अनिल शर्मा निवासी ग्राम डूंगा, थाना प्रेमनगर, देहरादून ने थाना प्रेमनगर पर एक प्रार्थना पत्र दिनांक 16/04/2024 की रात्रि अज्ञात बदमाशों द्वारा वादिनी के घर की खिड़की तोड़ कर चोरी के इरादे से घर में घुसने तथा वादिनी के पिता के जाग जाने पर अस्लेह से फायर करते हुए वादिनी के पिता के सर पर तमंचे के बट से हमला कर उन्हें घायल करने तथा परिजनों द्वारा शोर मचाने पर मौके से भाग जाने के सम्बन्ध में दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर सम्बंधित धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के सम्बंध में उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्वंय घटनास्थल का निरीक्षण कर वादिनी व उनके परिजनों से घटना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही घटना के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष प्रेमनगर को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए थाना प्रेमनगर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाहीः-

गठित पुलिस टीमो द्वारा वादिनी व पीड़ित से विस्तृत पूछताछ कर अभियुक्त गणो के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही घटना से पूर्व व घटना के पश्चात घटना स्थल व आने-जाने वाले मार्गो पर लगे लगभग 130 सीसीटीवी फुटैज के कैमरों को चैक किया गया, सीसीटीवी फुटेजो के अवलोकन सेे 04 अभियुक्तों का एक मोटरसाइकिल से घटनास्थल तक आना प्रकाश में आया। सीसीटीवी फुटेज से अभियुक्तों के संदिग्ध हुलिये को प्राप्त करते हुए पुलिस टीम द्वारा कुशल पतारसी सुरागरसी कर मुखबिर मामूर किए गए, पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासो से दिनांक 25-04-2024 की रात्री में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त रुकसान उर्फ़ सैफ अली उर्फ़ टांका तथा रहीम पुत्र ज़हीद को घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में मुख्य अभियुक्त रुकसान उर्फ़ सैफ अली द्वारा अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया जाना बताया गया, घटना में संलिप्त चारों अभियुक्त ग्राम कुंजा, विकासनगर के रहने वाले है, अभियुक्त रुकसान उर्फ़ सैफ अली के विरूद्ध गैंगस्टर अधिनियम व नकबज़नी के लगभग एक दर्ज़न अभियोग पंजीकृत है, जबकि वांछित अभियुक्त मुसर्रत थाना विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है। अभियुक्त रूकसान से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त आला नकब एक लोहे की बारी को अभियुक्त की निशादेही पर घटनास्थल के पास स्थित जंगल से बरामद किया गया। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर प्रयास किये जा रहे है।

नाम/पता अभियुक्तगण :-

1-रुकसान उर्फ़ सैफ अली उर्फ़ टांका पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम कुंजा कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 28 वर्ष।

2-रहीम पुत्र ज़हीद निवासी ग्राम कुंजाग्रांट कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 22 वर्ष

नाम पता वांछित अभियुक्तगण :-

1-मुसर्रत उर्फ़ छोटा पुत्र अख्तर ग्राम कुंजाग्रांट, कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून

2-अहकाम पुत्र इरफ़ान निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून

बरामदगी :-

1- 01 तमंचा 315 बोर मय 01 कारतूस

2- आला नकब एक बारी

आपराधिक इतिहास अभियुक्त रूकसान –

(1) मु0अ0सं0- 152/18, धारा 380,411 भादवि, थाना विकासनगर, देहरादून

(2) मु0अ0सं0- 189/18, धारा 380,411 भादवि, थाना विकासनगर, देहरादून

(3) मु0अ0सं0-203/18, धारा 454, 380, 411, भादवि, थाना विकासनगर, देहरादून

(4) मु0अ0सं0-220/18, धारा 380, 411 भादवि, थाना विकासनगर, देहरादून

(5) मु0अ0सं0-223/18, धारा 380, 411 भादवि, थाना विकासनगर, देहरादून

(6) मु0अ0सं0-153/18, धारा 380, 411 भादवि, थाना विकासनगर, देहरादून

(7) मु0अ0सं0-405/18, धारा 2/3 गैंगस्टर अधि0, थाना विकासनगर, देहरादून

(8) मु0अ0सं0-152/18, धारा 380,411 भादवि, थाना विकासनगर, देहरादून

(9) मु0अ0सं0- 218/13, धारा 363/366 भादवि, थाना विकासनगर, देहरादून

पुलिस टीमः-

(1) उ0नि0 गिरिश नेगी, थानाध्यक्ष प्रेमनगर

(2) व0उ0नि0 प्रमोद खुगशाल, थाना प्रेमनगर

(3) उ0नि0 विवेक राठी, चौकी प्रभारी झाझरा

(4) हे0का0 जितेन्द्र, थाना सहसपुर

(5) का0 नितिन चौधरी, थाना प्रेमनगर

(6) का0 नीरज घिल्डियाल, थाना प्रेमनगर

(7) का0 संदीप, थाना सहसपुर

(8) का0 मनदीप, थाना सहसपुर

(9) हे0का0 किरण कुमार, एसओजी

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago