देश-विदेश

पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी घोषणा, मनीष सिसोदिया को प्रभारी और सत्येंद्र जैन को सह प्रभारी नियुक्त

चंडीगढ़:-  आम आदमी पार्टी के 3 बड़े नेताओं की पंजाब में एंट्री होनी है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि सत्येंद्र जैन को सह प्रभारी बनाया गया है। पहले प्रभारी की जिम्मेदारी जरनैल सिंह और सह प्रभारी की जिम्मेदारी राघव चड्ढा के पास थी। जरनैल सिंह और राघव चड्ढा पिछले लंबे समय पंजाब की राजनीति में सक्रिय नहीं थे।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि पंजाब में बड़ा संगठनात्मक बदलाव होने जा रहा है। मनीष सिसोदिया लगातार पंजाब का दौरा कर रहे थे। यह बदलाव तब किया गया है, जब लुधियाना में पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने अपने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को यहां से मैदान में उतारा है और चर्चा है कि अरोड़ा के जीतने के बाद पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब के रास्ते राज्यसभा में जा सकते हैं। अभी तक मनीष सिसोदिया के पंजाब दौरे को लेकर के विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा था, लेकिन उनके प्रभारी बनने के बाद अब उनका रास्ता पंजाब में खुल गया है। मनीष सिसोदिया पार्टी में नंबर 2 की भूमिका में है। दिल्ली में हार के बाद से पंजाब ही एकमात्र ऐसा राज्य रह गया है, जहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने आज चार राज्यों के लिए प्रभारी नियुक्ति किया है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, पंकज गुप्ता को गोवा तो संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इतना ही नहीं, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौरभ भारद्वाज को दी गई है। वहीं, महराज मलिक को जम्मू-कश्मीर का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago