उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को “नई ऊर्जा, नई उमंग, नए उत्साह, नए विश्वास और नए जोश” के साथ कार्य करने का किया आह्वान:- मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल

उत्तराखंड:- कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नई दिल्ली में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटने के बाद मीडिया बंधुओ से वार्ता की। उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता आगामी लोकसभा चुनाव में देश के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को सभी 5 सीटें जिताने का कार्य करेगी।  मीडिया बंधुओं को दिए बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित अनेक राष्ट्रीय व नेताओं की उपस्थिति रही। कहा कि इस अधिवेशन में अनेक राजनीतिक प्रस्ताव पास किये गए। जिसमें कार्यकताओं को 10 साल में गरीब कल्याण सहित आज पूरे विश्व में देश ने जो ख्याति प्राप्त की है, उसे रखा गया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी 100 दिनों तक देश के लिए “नई ऊर्जा, नई उमंग, नए उत्साह, नए विश्वास और नए जोश” के साथ कार्य करने का आह्वान किया है। कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि विपक्ष हताशा की ओर है और भाजपा आशा की ओर। कहा कि जनता की आशाओं के अनुरूप देश में कार्य किया जा रहा है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि श्री शाह जी ने इंडी गठबंधन के विभिन्न दलों की पोल खोलते हुए देश की जनता से भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित करने हेतु भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की।

डॉ अग्रवाल ने विश्वास जताते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता आगामी लोकसभा चुनाव में देश के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को सभी 5 सीटें जिताने का कार्य करेगी। वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि 26 फरवरी से 01 मार्च तक राज्य का बजट सत्र आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न विधायकगणों के लिखित में अनुरोध के बाद यह बजट सत्र देहरादून में आयोजित किया जाएगा। डॉ अग्रवाल ने बताया कि बजट सत्र के प्रथम दिन राज्यपाल जी का अभिभाषण होगा। इसके बाद कार्य मंत्रणा समिति की बैठक सत्र की रूपरेखा तय करेगी। वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड का यह बजट जेंडर बजट होगा। जिससे विकास की गतिविधि बढ़ेगी। कहा कि सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया जा रहा है जिसमें राज्य के हित धारकों के साथ संवाद तथा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रहे सुझावों का समावेश होगा। डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता समग्र विकास को लेकर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विजन है कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड देश के अन्य राज्यों की तुलना में श्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में शामिल हो, इस दिशा में भी यह बजट कामगार साबित होगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago