ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में रात करीब 12:00 बजे एक एसयूवी डूब गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। एसयूवी को बाहर निकला गया। उसमें एक युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि एसयूवी में दो लोग सवार थे। इस दौरान अंडरपास पर करीब 10 फुट तक पानी भरा था।
फरीदाबाद में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश पूरे दिन हुई। इस दौरान शहर भर में हर तरफ पानी भर गया। हमेशा की तरह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के नजदीक ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास पर भी पानी लगभग 8 से 10 फीट तक भर गया। बारिश के चलते बहुत तेजी से अंडरपास पर पानी भरा।
देर रात एसयूवी 700 अंडरपास से निकलने के चक्कर में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य चलाया। इस दौरान क्रेन मंगवा कर वाहन को बाहर निकाला गया। कार में एक युवक का शव मिला। युवक के पास मिले आईडी कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई। उसका नाम अमित है। पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी दे दी है। लोगों के अनुसार कार में एक और भी युवक सवार था। दूसरे युवक की तलाश में राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…