उत्तराखण्ड

मानसून पूर्व PWD की तैयारी: राजधानी के 6 अंडरपास को लेकर गंभीर निर्देश जारी

नई दिल्ली: मानसून के दौरान जलभराव से होने वाली घटनाओं को देखते हुए दिल्ली सरकार का लोक निर्माण विभाग (PWD) सख्त हो गया है। विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि यदि किसी अंडरपास में जलस्तर छह इंच से अधिक हो जाता है, तो वहां से न केवल बसें, बल्कि कोई भी वाहन या पैदल यात्री नहीं गुजर सकेंगे।

यह फैसला पिछले वर्षों में हुई घटनाओं और भारी नुकसान को देखते हुए लिया गया है। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि आदेशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीटीसी भी हुआ सतर्क

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने भी मानसून को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीटीसी ने निर्णय लिया है कि अधिक जलभराव वाले अंडरपासों पर कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी, जो बारिश के दौरान बसों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ेंगे और अंडरपास से गुजरने से रोकेंगे। इसके लिए रूट परिवर्तन की योजना भी बनाई जा रही है।

हर अंडरपास पर तैनात होंगे चार कर्मचारी

PWD की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार, प्रत्येक अंडरपास पर बारिश के दौरान कम से कम चार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। ये कर्मचारी यातायात पुलिस के सहयोग से कार्य करेंगे और जलभराव की स्थिति में आमजन व वाहनों का आवागमन तुरंत रोकेंगे।

बारिश में खतरे में जान और संपत्ति

हर साल बारिश के दौरान कई अंडरपासों में इतना अधिक पानी भर जाता है कि वाहन फंस जाते हैं और इंजन खराब होने से लाखों रुपये का नुकसान होता है। पिछले वर्षों में कुछ घटनाएं ऐसी भी हुई हैं, जब लोग अंडरपास में डूबकर जान गंवा चुके हैं। खासतौर पर मिंटो ब्रिज, पुल प्रहलादपुर, आजादपुर, मुंडका, जखीरा रेलवे अंडरपास और किशनगंज अंडरपास ऐसे स्थान हैं, जो हर बार मानसून में जलभराव के कारण सुर्खियों में रहते हैं।

अब पालन न हुआ तो होगी जवाबदेही

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस बार यदि किसी अंडरपास में छह इंच या उससे अधिक पानी भरता है और फिर भी वहां से यातायात जारी रहता है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आदेश का उल्लंघन अब नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

अब देखना यह होगा कि इस बार ये सख्त निर्देश जमीन पर उतरते हैं या फिर पहले की तरह सिर्फ कागज़ों में सीमित रह जाते हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago