उत्तराखण्ड

बदला मौसम: पहाड़ों में बर्फबारी, मैदान में बारिश और कोहरे से मौसम और सर्द हुआ

उत्तराखंड में आज पहाड़ से मैदान तक मौसम ने करवट बदली। मसूरी, धनोल्टी, नैनीताल और औली में समेत पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है, तो वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। उधर, नैनीताल में इस वर्ष का पहला हिमपात हुआ।

धामों में सफेद चादर, वाहनों की आवाजाही बंद

चमोली जिले में फिर मौसम ने करवट बदली है और बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बंद हो गया है जबकि चमोली-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर कांचुलाखर्क से आगे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। मलारी हाईवे पर भी भापकुंड से आगे सड़क पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। यहां छोटे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

वहीं औली सड़क पर भी बर्फ में वाहन फिसल रहे हैं। शनिवार को दोपहर बाद मौसम खराब हो गया था। देर रात ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हुई जो रविवार को भी जारी रही। सुबह से ही निजमुला घाटी के साथ ही नंदानगर, पोखरी और ज्योतिर्मठ क्षेत्र के गांवों में भी बारिश हुई। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे।

केदारनाथ में एक फीट तक ताजी बर्फ गिरी

केदारनाथ में दिनभर बर्फबारी होती रही और लगभग एक फीट तक ताजी बर्फ गिरी। धाम में पहले से लगभग सवा फीट तक बर्फ है। लगातार खराब मौसम के कारण धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई है।

रविवार को केदारनाथ में सुबह 10 बजे से धाम में बर्फबारी शुरू हुई जो दिनभर जारी रही। इस दौरान केदारनाथ के ऊपरी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी होती रही और केदारपुरी में घना कोहरा छाया रहा। धाम में मौजूद सेवानिवृत्त कैप्टन सोवन सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार देर रात को भी केदारनाथ में बर्फबारी हुई थी। धाम में पहले से ही लगभग एक फीट बर्फ थी अब एक फीट तक ताजी बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी के कारण पुनर्निर्माण कार्य बंद हैं। द्वितीय केदार, तृतीय केदार सहित चोपता, चंद्रशिला, कालीशिला, हरियाली डांडा में भी बर्फबारी हुई है। वहीं, केदारघाटी सहित जनपद के अन्य निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई।

कोहरे का येलो अलर्ट

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 जनवरी से पर्वतीय जिलों में मौसम साफ रहेगा। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाए रहने के आसार हैं। आज मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी और चम्पावत में बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago