देश-विदेश

बिहार में कुदरत का करिश्मा, अप्रैल में छाया घना कोहरा, दृश्यता हुई कम

बिहार:-  अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में ही लोग गर्मी से परेशान हैं। वहीं बिहार के कुछ जिलों में मंगलवार सुबह चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं। जमुई, शेखपुरा, लखीसराय और पटना के मोकामा टाल इलाके में भीषण कोहरे ने लोगों को हैरान कर दिया है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इन इलाकों में दृश्यता करीब 50 मीटर थी। शेखपुरा के स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलोग सुबह टहलने के लिए निकले तो पूरा शहरा कोहरे की चादर से ढका नजर आया। आमतौर पर अप्रैल की गर्मी में ऐसा दिखने को नहीं मिलता है। वहीं मोकामा में स्थानीय लोगों का कहना है कि मध्य रात्रि के बाद से ही कोहरा बढ़ने लगा था। इस कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इधर, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने कहा कि यह पूरी तरह कोहरा नहीं होता है। जब प्रदूषण के  छोटे-छोटे कण नमी के कारण एक जगह जमा हो जाती है। इसलिए लो विजिबिलिटी हो जाती है। मौसम विभाग की मानें तो गंगा के दक्षिण और गंगा के उत्तर दो तरह का मौसम है। दक्षिण बिहार में पछुआ हवा चल रही है और उत्तर बिहार में पुरवा हवा चल रही है।

मौसम विभाग ने 25 और 26 अप्रैल को पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल, भभुआ, रोहतास, बक्सर और भोजपुर में लू का अलर्ट जारी किया है। पटना के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटे में न्यूनतम पारा में बढोतरी हुई। यह 28.6 डिग्री रिकॉर्ड की गई। वहीं पिछले 24 घंटे में गया, रोहतास, गोपालगंज, बक्सर और औरंगाबाद का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। जबकि पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा और सहरसा का तापमान 34 डिग्री से कम दर्ज किया गया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago