उत्तराखण्ड

पटना के दीघा स्थित प्राइवेट स्कूल के गटर में मिला मासूम बच्चे की लाश, सड़क पर लोगों ने टायर जलाकर जमकर किया प्रदर्शन

बिहार:-  पटना के दीघा स्थित प्राइवेट स्कूल के गटर में मासूम बच्चे की लाश मिली है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में ही बच्चे की हत्या कर दी गई और लाश को क्लास रूम के गटर में फेंक दिया गया। घटना से आक्रोशित होकर लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने दानापुर-गांधी मैदान मार्ग को अवरुद्ध दिया। सड़क पर टायर जलाकर जमकर प्रदर्शन करने लगे। गुस्साए लोगों ने स्कूल में भी घुसकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं स्कूल के कई कमरों में आग भी लगा दिया। स्कूल की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया इस कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई। सुबह इस रास्ते गुजरने वालों लोगों, अन्य स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाने की कोशिश की लेकिन सभी हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि चार साल के बच्चे की लाश मिलने के बाद बाद सड़क पर सैकड़ो की संख्या में लोग जमा हो गए। मृत बच्चे की पहचान दीघा के रामजी चक निवासी शैलेंद्र राय के पुत्र आयुष कुमार (4) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

परिवार के लोगों ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग 6:00 बजे अपने घर से दीघा स्थित स्कूल (टिनी टॉट एकेडमी) के लिए निकला था। क्लास खत्म होने के बाद वहां कोचिंग किया करता था। जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तो हमलोगों ने स्कूल की प्राचार्या को जब फोन किया। उन्होंने बताया कि बच्चा स्कूल में नहीं है। इसके बाद हमलोग स्कूल पहुंचे। स्कूल की गाड़ी के ड्राइवर को बुलाया गया। तब ड्राइवर ने बताया कि लगभग 6:30 बजे पर सभी बच्चों को स्कूल पहुंचा दिया था। इसके बाद हमलोगों ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगाला। दोपहर 12 के आसपास आयुष स्कूल में दिखा। इसके बाद का सीसीटीवी फुटेज के कई शॉर्ट गायब मिले।

परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चे की हत्या के बाद स्कूल के चेंबर में ही लाश को फेंक दिया गया। इसके बाद चैंबर ऊपर से बंद कर दिया गया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की गिरफ्तारी करे। इधर, गुस्साए लोगों ने स्कूल में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद स्कूल के सभी टीचर फरार हो गए। वहीं लोगों का कहना है कि जब तक पुलिस बच्चे के हत्यारे को गिरफ्तार नहीं कर लेती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago