उत्तर प्रदेश

टाइटस हाईस्कूल पर कार्रवाई, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम का छापा

मुरादाबाद:-  मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित मिशनरी के टाइटस हाईस्कूल व आवासीय परिसर को प्रशासन व पुलिस के साथ पहुंची नगर निगम की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही परिसर में रहने वाले लोगों को दो माह के भीतर परिसर खाली करने का नोटिस दिया है। इस दौरान परिसर में रहने वाले लोगों ने इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने बल ने उन्हें खदेड़ दिया। नगर निगम की टीम ने वहां गेट पर लगे बोर्ड पर पहले स्कूल के नाम पर टेप चिपकाया बाद में विरोध कर रहे लोगों के कैंपस के अंदर जाते ही बोर्ड उखाड़कर लेगए।

नगर निगम ने पूरे परिसर में पांच स्थानों पर अपने कब्जे का बोर्ड भी लगा दिया है। प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई से लोगों में रोष है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की जिगर कॉलोनी पुलिस चौकी के पीछे टाइटस स्कूल और उसके पास स्कूल से जुड़े ईशाई मिशनरी के लोगों का आवास है। सुबह करीब 12 बजे तहसीलदार सदर की अगुवाई में नगर निगम की टीम और सिविल लाइंस थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंची। 1940 में लीज पर मिली इस भूमि का अनुबंध डीएम द्वारा निरस्त कर देने की बात कहते हुए स्कूल पर नोटिस चस्पा कर दिया और परिसर में बोर्ड लगा दिया।  परिसर में रहने वाले लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन टीम नहीं मानी। कुछ देर बाद वहां नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार भी मौके पर पहुंच गए और कुछ देर रुकने के बाद वापस चले गए।

सूचना पर पीलीकोठी स्थित चर्च पर प्रार्थना कर रहे आवास परिसर में रहने वाले कई पुरुष व महिलाएं मौके पर पहुंच गए। सभी ने निगम व पुलिस की इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया। नाजायज परेशान करने का भी आरोप प्रशासन पर लगाया।  नगर निगम व पुलिस प्रशासन से उनकी जमकर नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। कई जगह डीएम के आदेश का हवाला देते हुए बोर्ड लगाया व नोटिस चस्पा कर दो महीने में परिसर खाली करने की चेतावनी देकर चली गई।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago