उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीमार चल रहे भोगांव क्षेत्र निवासी एसआई का आगरा में इलाज के दौरान निधन हो गया। इससे पहले परिजन मेदांता में उपचार करा रहे थे। शनिवार को आगरा लेकर आए थे। एसआई की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव छिबकरिया निवासी सत्येंद्र पाल यादव (48) वर्तमान में शहर की हरिपुरम कालोनी में रह रहे थे। उनकी तैनाती जनपद हाथरस के एक थाने में थी। पिछले कई दिनों से वह बीमार चल रहे थे। परिजन मेदांता में उपचार करा रहे थे। शनिवार को परिजन मेदांता से आगरा के एक अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे थे। वहां देर रात इलाज के दौरान सत्येंद्र पाल का निधन हो गया।
मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। शव लेकर परिजन शहर स्थित आवास पर आ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक एसआई के परिजन से जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। जिले के पुलिस अधिकारियों को भी हादसे के बारे में जानकारी दी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…