उत्तराखण्ड

भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना हो रहा फलीभूत- चौहान

आज भाजपा को 8 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं इसमें उनकी सरकार का काम सराहना करने वाला हैं। वहीं भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के शानदार उपलब्धियों भरे 8 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रदेश की महान जनता को उनके अपार सहयोग के लिए बधाई दी है ।

मीडिया प्रभारी चौहान ने जमकर की मोदी की तरीफ

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि मोदी सरकार के स्वर्णिम काल में आज भारत की पहचान यूपीए घपलों-घोटालों व गरीबी बीमारु वाली सरकारों से हटकर प्रत्येक मसले पर दुनिया का नेतृत्व करने वाले देश की बन गयी है । देश आज दूरगामी, सशक्त व जनकल्याणकारी निर्णयों के लिए जाना जाता है चाहे वह विदेश में बैठे दुश्मनों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक हो, राष्ट्र की अखंडता से जुड़ा कश्मीर से धारा 370 हटाने का निर्णय हो, जीएसटी लागू करना हो, कानून पास करना या महिला सशक्तिकरण को लेकर तीन तलाक कानून लागू करना । ऐसी तमाम उपलब्धियों से अलग भी कोरोना महामारी यूक्रेन रूस युद्ध मसले की चुनौतियों पर सफलता से पार पाकर आज दुनिया में चारों ओर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा हो रही है।

भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना हो रहा फलीभूत

मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश इन 8 सालों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, सैन्य आधुनिकीकरण व वैश्विक छवि लगभग सभी क्षेत्रों में अपने चरम पर पहुँचा है । उन्होने कहा कि भारत सरकार की कोशिशों का ही नतीजा है कि आज देशवासियों में जबरदस्त आत्मविश्वास से लबरेज़ है ओर पुनः भारत को विश्वगुरु बनाने के सपने को फलीभूत होते देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पूर्व की सरकारें भ्रष्टाचार, सांप्रदायिक तुष्टीकरण और राष्ट्र विरोधियों व दुश्मन देशों के आगे घुटने टेकने के लिए जानी जाती थी मोदी सरकार ने इस अल्पकाल में अनेकों मील का पत्थर साबित होने वाले कार्य किए हैं नोटबंदी से लेकर डिजिटलाइजेशन का निर्णय हो, चाहे विदेशी धरती पर बैठे देश के दुश्मनों पर सर्जिकल स्ट्राइक हो, चाहे दशकों से लंबित देश में समान रूप से लागू होने वाली टैक्स प्रणाली GST को लागू करवाना हो, चाहे अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ सैकड़ों सालों से हो रहे अन्याय को तीन तलाक कानून से रोक लगवाना हो, चाहे देश की अखंडता को चुनौती देने वाला कश्मीर का धारा 370 वापिस लेने का साहसिक निर्णय हो, चाहे तुष्टीकरण प्रेमियों के लाख विरोध के वावजूद। कानून पास करवाना हो, आज दुनिया में मोदी सरकार के इन तमाम निर्णयों की जमकर तारीफ होती है जिनके चलते कोरोना जैसी महामारी से बचाते हुए मुफ्त टीकाकारण से देशवासियों को सुरक्षित किया गया। विदेश नीति को लेकर सरकार द्वारा उचित समय पर उठाए गए स्वतंत्र एवं सशक्त कदमों के चलते आज दुनिया ही नहीं बल्कि दुश्मन देश पाकिस्तान व चीन भी प्रशंसा करने को मजबूर हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago