उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा , आंख मूंद लेने से सच्चाई नहीं नकारी जा सकती

देहरादून:- भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, जो पार्टी महिलाओं के साथ अन्याय करने वाली अपनी महिला नेत्री को न्याय पत्र लेकर देवभूमि भेजती हो, उनको महिला हितों पर बोलने का नैतिक अधिकार नही है । प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि शहीदों का अपमान, भ्रष्टाचार को शिष्टाचार, विकास को अवरूद्ध करना और धर्म संस्कृति का अपमान कांग्रेस की नीति और नीयत का हमेशा हिस्सा रहा है ।  प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चौहान ने कहा, जिस पार्टी की सरकारों हमेशा देश एवं सैनिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया हो, जिन्होंने मातृभूमि का एक बड़ा हिस्सा अपनी छवि सुधारने की सहूलियत के चलते चीन, पाकिस्तान और श्रीलंका को दे दिया हो, जिनको सैनिकों के लिए अत्याधुनिक हथियार एवं जीवन रक्षक उपकरण खरीदने से अधिक खरीद में मिलने वाली कमीशन अधिक प्यारी हो, जिन्होंने दशकों तक वन रैंक वन पेंशन को लागू नहीं किया। इनके नेताओं ने देवभूमि के सपूत जनरल रावत को सड़क का गुंडा बताया था, लेकिन आज तक उसपर कोई कार्यवाही नहीं हुई । ये लोग सेना के शौर्य का सबूत मानने वाले हैं ।

उन्होंने आरोप लगाया कि महिला न्याय की बात करने वाली कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ताओं ने हाल में ही लोकसभा की महिला उम्मीदवारों को लेकर बेहद अपमानजनक एवं अभद्र टिप्पणी की। लेकिन उन पर किसी तरह की कार्रवाई करने के बजाय कांग्रेस हाईकमान ने उनमें से एक को न्याय पत्र लेकर उत्तराखंड भेजकर देवभूमि की मातृ शक्ति का अपमान किया है । जिसकी सजा कांग्रेस उम्मीदवारों को इस चुनाव में उत्तराखंड की माताएं बहिनें देने जा रही हैं। उन्होंने विकास को लेकर कांग्रेस के आरोपों को हास्यपद बताते हुए कहा, आंख मूंदने से सच्चाई नकारी नही जा सकती है । आज चारो धामों से लेकर गांव गांव तक सड़कों का जाल बिछा है, रेल हवाई रोपवे सभी कनेक्टिविटी ने सफर बहुत आसान किया है, दशकों से लंबित परियोनाओं की शुरुआत से राज्य की विकास को रफ्तार दी है, आज उत्तराखंड के दशक की शुरुआत हो गई है इन्वेस्टर समिट में 3.54 लाख करोड़ के निवेश एमओयू के साथ।

आज गरीबों को आवास, उस घर में अनाज की चिंता के लिए फ्री राशन, उस राशन को पकाने के लिए चूल्हे की व्यवस्था, हर घर में नल से जल और बिजली से रोशन है और बीमार होने पर 5 लाख तक मुफ्त बीमा है । उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, मोदी जी ने 10 वर्षों में 2 लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं उत्तराखंड को दी हैं, लिहाजा कांग्रेस बताए उनकी 10 वर्ष की मनमोहन सरकार ने राज्य को क्या दिया । देना तो दूर अटल सरकार के दिए विशेष राज्य के पैकेज को भी छीन लिया। हमारी धामी जी सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया में कांग्रेस के शासन से जड़ जमाए हुए नकल माफियाओं को उखाड़ने का काम किया । आज पारदर्शी और ईमानदार भर्ती प्रक्रिया से सर्वकालिक रोजगार देने का काम किया है । ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल पहुंचने वाली है और टनकपुर बागेश्वर, उत्तरकाशी तक रेल पहुंचाने को लेकर सर्वे हो रहा है ।

हालत यह है कि मोदी जी और धामी जी के नेतृत्व में देश की तरह उत्तराखंड में विकास की बड़ी लकीर खींची जा रही है। हमारी डबल इंजन की सरकार विकास योजनाओं को धरातल पर उतार रही है और कांग्रेस अपने शासनकाल के झूठे सच्चे पत्राचार को लेकर दावे करने में जुटी है । चौहान ने कहा, कांग्रेस लाख झूठी बयानबाजी करे या प्रपंच रचे, लेकिन देवभूमि की जनता जानती है और प्रत्यक्ष रूप से देख भी रही है कि मोदी जी उनकी कितनी चिंता करते हैं । लिहाजा अब जनता ने भी देश की तरह प्रदेश में भी सभी पांचों सीटें लगातार तीसरी बार मोदी जी को आशीर्वाद स्वरूप देने जा रही है ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago