उत्तराखण्ड

अंकिता को कानून दिलाएगा न्याय, न की कांग्रेस का ढोंग युक्त यात्रा : भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान

देहरादून: भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस की न्याय यात्रा की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए इसे अवसरवादी और स्वार्थपरक राजनीति का हिस्सा बताया। चौहान ने कहा कि अंकिता को कांग्रेस की ढोंग युक्त यात्रा से नही, बल्कि कानून न्याय दिलाएगा और इसकी कसरत जांच एजेंसियों ने पूरी की है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस यात्रा का हश्र भी उसकी कथित झूठ फरेब से युक्त स्वाभिमान यात्रा जैसे होने वाला है।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चौहान ने कहा कि अंकिता को कांग्रेस की ढोंग युक्त यात्रा से नही, बल्कि कानून न्याय दिलाएगा और इसकी कसरत जांच एजेंसियों ने पूरी की है। पूर्व में इसी मुद्दे पर निकाली गयी स्वाभिमान न्याय यात्रा कांग्रेस ने देवभूमिवासियों के अपमान कर समाप्त की थी। चौहान ने कहा कि अंकिता को कांग्रेस की ढोंग युक्त यात्रा से नही, बल्कि कानून न्याय दिलाएगा और इसकी कसरत जांच एजेंसियों ने पूरी की है। चौहान ने कहा कि दुखद अंकिता प्रकरण में न्यायिक प्रक्रिया निर्णायक दौर में चल रही है तथा सीएम धामी की संवेदनशीलता, गंभीरता और सख्ती के चलते सभी आरोपी सलाखों के पीछे हैं । अब तक की जांच प्रक्रिया से न्यायालय और जनता भी संतुष्ट है, लेकिन कांग्रेस को राजनैतिक संतुष्टि नहीं हो रही है । उनकी आज से शुरू उनकी राजनैतिक न्याय यात्रा न केवल न्यायिक प्रक्रिया का अपमान है साथ ही दिवंगत बेटी की आत्मा के साथ भी अन्याय है ।

सबका विश्वास है कि जिस तरह जांच ऐजेंसी ने वैज्ञानिक एवं परंपरागत तरीकों से प्राप्त साक्ष्यों को न्यायालय में पेश किया है उसके बाद सभी दोषी कानून के दायरे मे आयेंगे। लेकिन मुद्दाविहीन कांग्रेस इस मुद्दे पर झूठ परोस कर भ्रम फैलाने की राजनीति में जुटी है । यह यात्रा दिवंगत अंकिता के लिए न्याय पाने की नही बल्कि कांग्रेस नेताओं की जनता से अपने साथ आगमी चुनावों में राजनैतिक न्याय पाने की यात्रा है । उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि इससे पहले भी उन्होंने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में स्वाभिमान न्याय यात्रा निकाली थी, जिसे जनता ने पूरी तरह नकार दिया था । जिसका हश्र यह हुआ कि यात्रा की नाकामी का ठीकरा उन्होंने जनता के ही सर फोड़ दिया था और उनके प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने गढ़वाल और उत्तराखंडवासियों पर थूकने जैसी अपमानजनक शब्दावली का प्रयोग किया था । फिलहाल इस बार की यात्रा में तो प्परिस्थितियाँ कांग्रेस के लिए पहले से भी खराब हो गई हैं । इसकी वजह है कि यात्रा की शुरुआत ही पिछली यात्रा के समापन की संख्या से भी बेहद कम से शुरू हुई है, और आगे यह यात्रा स्वत: ही समाप्त होने वाली है ।

चौहान ने कटाक्ष किया कि जो पार्टी अपने प्रभारी के आने की खुशी में तथाकथित न्याय की यात्रा को पीछे कर सकती हो, उनका दिवंगत अंकिता के प्रति भावनात्मक न्याय का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है । उन्होंने चेताते हुए कहा कि विगत यात्रा की असफलता पर जिस तरह का अपमान कांग्रेस ने देवभूमि की जनता का किया, यदि इस बार ऐसी कोशिश की गई तो जनता उन्हे माफ़ करने वाली नही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago