उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने दी नसीहत, बोले- राष्ट्र प्रेम शब्दों में नही, बल्कि आचरण और व्यवहार में भी जरूरी

देहरादून :- भाजपा ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि राष्ट्र प्रेम शब्दों से नही, बल्कि आचरण और व्यवहार मे भी परिलक्षित होना चाहिए। भाजपा का राष्ट्र निर्माण का संकल्प पत्र कागज पर तैयार शब्द नही, बल्कि देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं का पुंज है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कागज पर कुछ शब्द उकेरने से चुनाव वैतरिणी पार नही की जा सकती है, क्योंकि कागज पर तमाम झूठे वायदों के भरोसे जनता का विश्वास नही जीता जा सकता है । उसके लिए पीएम मोदी की तरह संकल्पों को पूरा कर जनता का विश्वास अर्जित किया जाता है और यही विश्वास गारंटी में तबदील होता है । चौहान ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार निश्चित जानकर इस कदर बौखला गई है कि देश को आगे ले जाने का रोड मैप को भी समझ नही पा रही है । हालात यह हैं कि जिस भाषा का वह प्रयोग कर रहे हैं, वह सभी उनके घोषणा पत्र पर ही सटीक बैठती हैं । क्योंकि यह पूरी तरह से झूठ का पुलिन्दा है।

इस अनुसार लगभग 45 करोड़ बालिग महिलाओं को कांग्रेस घोषणापत्र के अनुरूप महज 1 लाख रुपए प्रत्येक वर्ष दिया जाए तो न्यूनतम 45 लाख करोड़ रुपए प्रतिवर्ष की व्यवस्था करनी पड़ेगी जो वर्तमान कुल जीएसटी कलेक्शन का भी दोगुना है । इसी तरह युवाओं को रोजगार नहीं बल्कि 1 लाख रुपए मानदेय की बात कर रहे हैं जिसमे भी भ्रष्टाचार करने का तरीका उन्होंने ढूंढ लिया है । उनके वादे भी उनके कृत्यों से ठीक उलट रहे हैं। वह नारी न्याय की बात करते करते हैं और लगातार मातृ शक्ति के साथ अपमान करने का काम करते हैं। कांग्रेसी पेपर लीक पर कानून लाने की बात करते हैं, जबकि धामी सरकार ने नकल विरोधी कठोर कानून लागू किया तो सबसे अधिक विरोध कांग्रेस पार्टी ने ही किया था और आज भी भ्रम फैला रही है । कांग्रेस भागेदारी न्याय की बात करते हैं, जबकि उसका इतिहास पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय को लेकर दागदार रहा है । भाजपा यूसीसी को लेकर देवभूमि से हुई शुरुआत को देशभर में लागू करना चाहती हैं और कांग्रेस के स्थानीय नेता देवभूमि को मिले इस गौरव को समाप्त करना चाहते हैं। भाजपा की नीतियां प्रत्येक देशवासी के लिए समान है और कांग्रेस अल्पसंख्यक समुदाय के लिए विशेष योजनाएं अलग से चलाने की घोषणा कर बंटवारे की ओर ले जाने की कोशिश कर रही है। चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता इस अव्यवहारिक घोषणा एवं देश को आगे ले जाने के विजन का अंतर स्पष्ट जानती है । लिहाजा जितना एनडीए के 400 पार होने की गारंटी है उतनी ही विकसित भारत के निर्माण की।

कहा ,देश को आगे ले जाना चाहते हैं मोदी

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान ने कहा कि मोदी देश को आगे ले जाना चाहते हैं और कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को पीछे ले जाने वाला है। हम सबका साथ सबका विकास और सब के विश्वास के साथ विकसित भारत का निर्माण करना चाहते हैं और कांग्रेस अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की नीति पर ले जाकर देश को बांटना चाहती है। इस विजन डॉक्युमेंट के माध्यम से हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि आर्थिक नीति में नए प्रयोगों के साथ दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनना है । वहीं कांग्रेस देश को जीएसटी समाप्ति समेत पुराने काले धन की इकोनॉमी की तरफ ले जाना चाहती है। हम वन नेशन वन इलेक्शन की नीति पर काम करना चाहते हैं ताकि देश के धन और देशवासियों के समय की बचत ही सके ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago