उत्तराखण्ड

प्रदेश मीडिया चौहान ने कहा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता बेबुनियादी सवाल कर रहे हैं कि कानून केंद्र से क्यों नही बनाया जा रहा है ?

देहरादून:- भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने  यूसीसी को लेकर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया को तर्कहीन और भ्रम फैलाने वाला करार दिया है। उन्होंने पलटवार किया कि सदन से पहले ड्राफ्ट सार्वजनिक करने की असंवैधानिक बात करने वालों को सदन में अपने विधायकों की क्षमता पर भरोसा नहीं है । केंद्र से कानूनी पहल की बात करते हैं उन्हें तो खुश होकर देवभूमि की पहल का स्वागत करना चाहिए । यूसीसी को लेकर विपक्ष के बयानों को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए चौहान ने कहा है कि भाजपा भारतीय संस्कृति, संविधान निर्माताओं की सोच एवं जन भावनाओं का सम्मान करते हुए इस कानून पर आगे बढ़ रही है। लेकिन कांग्रेस और उनके गठबंधन ने हमेशा एक समान कानून से देश में एकरूपता लाने की कोशिशों का हमेशा विरोध किया है। उन पर दबाव का ही असर है कि जो कल तक खुलकर इसे देश तोड़ने की साजिश कहते थे वह आज सार्वजनिक रूप से विरोध करने की हिम्मत नही जुटा पा रहे हैं ।

हालांकि आज भी तुष्टिकरण की नीति के तहत ही पूर्व सीएम हरीश रावत सदन में पेश होने वाले ड्राफ्ट को सार्वजनिक करने का कुतर्क दे रहे हैं, जबकि सभी जानते हैं कि सत्र आहूत है और उसमें ही ड्राफ्ट रखा जाना संवैधानिक है । जहां तक तर्क सुझावों का है तो जनता के मध्य डेढ़ साल में पर्याप्त चर्चा हुई है और कांग्रेस ने उसमे शामिल होना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने कहा कि सदन के बाहर इस पर चर्चा करने की बात उनके डर को प्रतिबिंबित कर रहा है। साफ है कि उन्हे अपने विधायकों की तर्क क्षमता पर भरोसा नहीं है । चौहान ने कहा कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता बेबुनियादी सवाल कर रहे हैं कि कानून केंद्र से क्यों नही बनाया जा रहा है ? जबकि वे यूसीसी के पक्ष में नहीं हैं। यदि वह यूसीसी को चाहते हैं तो उन्हें प्रसन्न होना चाहिए कि देवभूमि ऐसा करनें वाला पहला राज्य बनने जा रहा है ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago