मसूरी रोपवे निर्माण का रास्ता साफ:इसी साल दिसंबर महीने से शुरू होगा निर्माण कार्य, पर्यटक 15 मिनट में पहुंच जाएंगे मसूरी

लंबे समय से लटका देहरादून मसूरी रोपवे का काम इसी साल शुरू किया जा सकता है माना जा रहा है कि दिसंबर महीने में रोपवे के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा इसके लिए पर्यटन विभाग ने सभी तैयारियां को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है रोपवे निर्माण के लिए कंपनी का भी चयन कर लिया गया है पर्यटन विभाग ने इसके लिए स्काई कार कंपनी को काम दिया है जो देहरादून मसूरी रोपवे का निर्माण कार्य करेगी।

इससे पहले यही काम फ्रांस की पोमा कंपनी को दिया गया था लेकिन काम में ढिलाई की वजह से इस कंपनी से काम वापस ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि इसी साल दिसंबर के दूसरे सप्ताह से मसूरी रोपवे का काम शुरू कर दिया जाएगा

300 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा रोपवे

तकरीबन 300 करोड रुपए की लागत से बनने वाले इस रोपवे से मसूरी को बड़ा फायदा मिलने वाला है इस रोपवे के जरिए पर्यटक बिना जाम के मसूरी पहुंच सकेंगे मसूरी टूरिज्म का बड़ा डेस्टिनेशन है यहां साल भर पर्यटक आते रहते हैं लेकिन सड़क मार्ग की वजह से ही पर्यटकों को कई घंटे जाम में रहना पड़ता है लेकिन रोपवे निर्माण हो जाने से मसूरी आने वाले टूरिस्ट आसानी से पहुंच सकेंगे उन्हें जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। इस रोपवे में का निर्माण तकरीबन 5.5 किलोमीटर के लिए किया जाएगा जो देहरादून के पुरकुल गांव से शुरू होकर मसूरी के गांधी चौक तक जाएगा। खास बात यह है कि इस रोपवे से 1 घंटे में तकरीबन 1200 से ज्यादा पर्यटक मसूरी पहुंच सकेंगे और पर्यटकों को मसूरी पहुंचने के लिए ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा मात्र से 15 से 20 मिनट में पर्यटक मसूरी पहुंच जाएंगे।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद

2019 में त्रिवेंद्र रावत ने किया था शिलान्यास

केंद्र सरकार से मसूरी देहरादून रोपवे के लिए हरी झंडी 2019 में मिली थी उस वक्त उत्तराखंड में त्रिवेंद्र रावत की सरकार थी और वकायदा रोपवे निर्माण के लिए 2019 में ही शिलान्यास भी किया गया था लेकिन भूमि अधिग्रहण को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था जिस वजह से रोपवे निर्माण का काम आगे नहीं बढ़ पाया।

इसके साथ ही मसूरी में स्थित आइटीबीपी कैंप के ऊपर से रोपवे को ले जाने की बात भी सामने आई थी जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर था इसके बाद रक्षा मंत्रालय से बात करके रोपवे निर्माण का रास्ता साफ किया गया है अब बताया जा रहा है कि इसी साल दिसंबर से मसूरी देहरादून रोपवे का काम शुरू कर दिया जाएगा मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मसूरी पर्यटकों का सबसे बड़ा टूरिस्ट पॉइंट है और यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट घूमने आते हैं रोपवे बन जाने से इन सभी पर्यटकों को बड़ा फायदा मिलेगा उन्होंने कहा कि इसके लिए वह लंबे समय से लगे हुए थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago