उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दून-मसूरी रोपवे निर्माण के संबंध में पर्यटन विभाग तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में दून-मसूरी रोपवे निर्माण के संबंध में पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मसूरी रोपवे से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है। एलटीपी (लोअर टर्मिनल प्वाइंट) का कार्य शुरू हो गया है। दून-मसूरी रोपवे निर्माण का कार्य नवम्बर 2026 में पूर्ण कर लिया जाएगा। यह रोपवे देहरादून के पुरकुल गांव से स्टार्ट होकर मसूरी के गांधी चौक में समाप्त होगा। पूरे रोपवे की लंबाई करीब साढ़े 5 कि.मी.है। इस प्रोजेक्ट पर तकरीबन 300 करोड़ खर्च होंगे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दून-मसूरी रोपवे निर्माण को तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देशित किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दून-मसूरी रोपवे निर्माण में आई गढ़वाल सभा के भवन को शिफ्ट करने तथा गढ़वाल सभा को शीघ्र भूमि का चयन कर भूमि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही देहरादून – मसूरी सड़क मार्ग पर भी भीड़ कम होगी और स्थानीय लोगों और पर्यटकों को त्योहारी सीजन के दौरान जाम जैसी स्थिति से निजात मिलेगी।
बैठक में अपर सचिव पर्यटन युगल किशोर पंत, उपजिलाधिकारी दीपक सैनी, तहसीलदार शादाब, भारती जैन, त्रिभुवन राणा, रोहित शाह, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर आदि उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago