उत्तराखण्ड

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर, अयोध्या में रामलला के किए दर्शन

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण लखनऊ के दो दिवसीय प्रावासीय दौरे के दौरान अयोध्या पहुंची, जहां उन्होंने अयोध्या श्री राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के दर्शन किए। पुजारियों के मंत्रोच्चार के जाप के बीच उन्होंने पूजा-अर्चना और आरती की, इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने भगवान राम से प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

रामलला के दरबार पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ने राम मंदिर के भव्य निर्माण की जानकारी ली। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने हनुमानगढ़ी पर हनुमंत लला के समक्ष माथा टेका एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद मंदिर के पुजारी ने विधानसभा अध्यक्ष को एक शॉल और राम मंदिर की एक लघु प्रतिकृति भी भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कनक भवन सहित रामनगरी के विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीराम का बनने वाला यह मंदिर भारत के गौरव को बढ़ाने वाला तथा हमारे इस अराध्य के लिए अद्वितीय होगा। उन्होंने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या को भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में बसे हिंदुओं के लिए पवित्रतम तीर्थ माना जाता है।

पुण्यदायिनी सरयू नदी की गोद में स्थित अयोध्या में कई ऐसे मंदिर हैं जो भक्तों को भगवान राम और उनके रामराज्य की अनुभूति कराते हैं। उन्होंने राम मन्दिर निर्माण कार्य में जुड़े समस्त लोगों, श्रद्वालुओं और केन्द्र व राज्य सरकार को हार्दिक बधाई दी| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कण-कण में व्याप्त राम सम्पूर्ण हिन्दू समाज की आस्था के केंद्र हैं अयोध्या में श्रीराम लला के गर्भग्रह में माथा टेकना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है|

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago