आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी बदरीनाथ धाम पहुंचीं। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने धाम में आए श्रद्धालुओं से भी बात की। आज सुबह बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष की अगवानी की। उन्होंने लक्ष्मी माता मंदिर में भी दर्शन किए तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से यात्रा को लेकर फीडबैक लिया।
मंदिर परिसर में बीकेटीसी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद और तुलसी माला भेंट की गई। इसके बाद वे बाल विधान सभा सत्र के लिए भराड़ीसैंण रवाना हो गईं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…