उत्तराखण्ड

हल्द्वानी की पॉश कालोनी में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार, महिलाएं भी शामिल

हल्द्वानी:- पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने शहर की पॉश कालोनी में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान टीम को महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। पुलिस ने सरगना व दलाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि हीरानगर क्षेत्र में लंबे समय से सेक्स रैकेट की सूचना मिल रही थी। रविवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी मंजू ज्याला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रगति मार्केट हीरानगर में स्थित एक आवासीय परिसर में छापा मारा। यहां मकान की दूसरी मंजिल पर सेक्स रैकेट चल रहा था। मौके पर तीन महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की गईं।

एसएसपी ने बताया कि जिस मकान में अनैतिक धंधा चल रहा था, उसकी मकान मालकिन सुमन राजपूत है, जो आनंदपुरी फेज टू तल्ली बमौरी में रहती है। वही अपने घर में ही सेक्स रैकेट चला रही थी। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी कर ली है। पूछताछ में सुमन ने बताया कि कालाढूंगी में रहने वाले मो. फिरास ग्राहकों को लाने का काम करता था। हल्द्वानी की महिलाएं इस काम में शामिल हैं। वह ग्राहकों से दो हजार से पांच हजार रुपये तक लेती हैं। एएनटीएफ प्रभारी मंजू ज्याला, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह बिष्ट, गीता कोठारी व कांस्टेबल महेंद्र सिंह।

आनंदपुरी फेज टू तल्ली बमौरी निवासी सुमन राजपूत, संजयनगर मल्ली बमौरी मुखानी निवासी सीमा, संतोषी माता मंदिर रोड बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी गीता शर्मा, निर्मल कालोनी गोविंदपुर गढ़वाल आरटीओ रोड निवासी देव सिंह, वार्ड नंबर तीन कालाढूंगी निवासी मो. फिरास।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago