उत्तराखण्ड

हरिद्वार-सहारनपुर मुरादाबाद रूट पर 10 ट्रेनें 1  जून से पांच जून के बीच रहेंगी कैंसिल

रुड़की व हरिद्वार ट्रेन रूटों पर रेल यात्रा बाधित होने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है। 01 से 05 जून के बीच 10 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। सहारनपुर से मुरादाबाद ट्रैक पर पुलों की मरम्मत का कार्य है। जून के पहले सप्ताह में ट्रेन से कहीं आने या जाने का कार्यक्रम है तो इसे फिलहाल टालना उचित होगा। वजह है कि सहारनपुर से मुरादाबाद ट्रैक पर विभाग को पुलों की मरम्मत का कार्य करना है। काम के लिए विभाग ने इस रूट की कई सवारी गाड़ियों का संचालन को पांच जून तक के लिए निरस्त कर दिया है।

मुरादाबाद सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर बुंदकी नगीना स्टेशन के आसपास रेलवे के कई पुल हैं। काफी पुराने होने के कारण विभाग को पुल संख्या 1202, 1211, 1216 व 1219 की मरम्मत करनी है। मरम्मत के लिए विभाग ने इस रूट पर एक से पांच जून तक के लिए मेगा ब्लॉक लिया है। इस अवधि में मुरादाबाद, सहारनपुर और मुरादाबाद, देहरादून के बीच आने जाने वाली कुल दस सवारी गाड़ियों का संचालन रद किया गया है। प्रयागराज से योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली 14229 अप ट्रेन का संचालन एक, दो, पांच व छह जून को बंद किया गया है।

वापसी में सहारनपुर से प्रयागराज 14512 का संचालन भी 1 व 5 जून को नहीं होगा। चंदौसी से हरिद्वार 04359 अप ट्रेन 2 व 6 जून को बंद रहेंगी। वापसी में हरिद्वार, चंदौसी 04360 डाउन भी 1 व 5 जून को नहीं चलाई जाएंगी। मुरादाबाद, सहारनपुर मुरादाबाद के बीच 04301 चव 04302 ट्रेन का संचालन एक व पांच जून के लिए निरस्त किया गया है। मरम्मत कार्य के लिए मुख्यालय से मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान कुछ गाड़ियों नहीं चलेंगी। यात्रियों को उचित माध्यम से इसकी सूचना दे दी गई है। सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम मुरादाबाद

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago