देश-विदेश

दिल्ली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर बड़ी साजिश नाकाम, चालक की सूझबूझ से टली दुर्घटना

दिल्ली सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बलवा गांव के पास शरारती तत्वों ने ट्रेन पलटाने के उद्देश्य से करीब 12 फीट लंबा लोहे का मोटा पाइप रेलवे ट्रैक पर रख दिया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहले ही ट्रेन को रोक लिया। करीब एक घंटे तक ट्रेन जंगल में खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दरअसल शनिवार रात करीब 10:30 बजे दिल्ली से सहारनपुर के लिए 64021 ट्रेन जा रही थी। जैसे ही ट्रेन बलवा गांव के अंडरपास के पास पहुंची तो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। उतरकर देखा तो रेलवे ट्रैक पर करीब 12 फीट लंबा लोहे का पाइप रखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि शरारती तत्वों ने ट्रेन को पलटाने की साजिश के तहत ही पाइप रेलवे ट्रैक पर रखा। हालांकि अभी अधिकारी साजिश की जांच की बात कह रहे हैं। मामले की सूचना पाते ही एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह, जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शरारती तत्वों की तलाश में छानबीन भी की, मगर फिलहाल उनका पता नहीं लग सका। जीआरपी थाना प्रभारी चांद वीर सिंह का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर शरारती तत्वों ने पाइप रखा था। अधिकारी मौके पर है। मामले की जांच की जा रही है। ट्रेन के चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया। यदि चालक की नजर पाइप पर नहीं पड़ती तो ट्रेन में सवार हजारों यात्री हादसे का शिकार हो सकते थे।

आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया है कि शरारती तत्वों ने बलवा गांव के पास ही नलकूप से पाइप को उखाड़ा था, जो रेलवे ट्रैक पर मिला है। एसपी ने जांच के लिए पुलिस के अलावा एसओजी को भी लगाया है।

एसपी के निर्देश पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि रेलवे अधिकारियों से भी बात की जा रही है। नलकूप से चोरी के बाद ट्रेन आने पर चोर पाइप को ट्रैक पर छोड़कर भागे या फिर ट्रेन पलटाने की साजिश थी, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago