उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के108 नए संक्रमित मरीज

देहरादून:-  उत्‍तराखंड में दिन प्रतिदिन कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है, वहीं पिछले 24 घंटे में 108 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक संक्रमित की मौत हुई है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 283 हो गई है। संक्रमितों की तुलना में 75 मरीज ठीक हुए हैं। इस साल अब तक प्रदेश भर में कुल 1004 संक्रमित मिले हैं। इसमें 713 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं जबकि कोरोना संक्रमित आठ मरीजों की मौत हुई है।

 

जिलों में मरीजों की संख्या

 

देहरादून जिले में 53, नैनीताल में 17, हरिद्वार में 10, टिहरी में 13, पिथौरागढ़ में 6, पौड़ी में 4, चंपावत में 3, अल्मोड़ा और ऊधमसिंहनगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।

 

भारत नेपाल सीमा पर एंटीजन जांच शुरू

 

झूलाघाट में भारत नेपाल सीमा पर नेपाल से भारत में प्रवेश करने वालों की एंटीजन जांच शुरू हो चुकी है। पहले दिन कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। भारत नेपाल को जोडऩे वाले झूला पुल पर सुबह पुल खुलने से सायं को बंद होने तक एंटीजन जांच की जा रही है। डॉ. दिव्या नाथ द्वारा तैनात की गई टीम द्वारा जांच की जा रही है। टीम द्वारा नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ पहले स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग की जा रही है और बाद में एंटीजन जांच हो रही है। शुक्रवार को सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। नेपाल में भारत से जाने वालों की एंटीजन जांच बीते दिनों से ही होने लगी थी।

नेपाल के बैतड़ी स्वास्थ्य विभाग के सूचना अधिकारी विपिन लेखक ने बताया कि तीस दिनों के भीतर भारत से 2500 नेपाली नागरिक अपने देश आए । सभी की जुलाघाट हैल्थ डेस्क में एंटीजन जांच की गई। 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिन्हे दवा देकर होम आइसोलेशन में भेजा गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago