उत्तराखण्ड

12 वीं फेल फिल्म की हर तरफ हो रही तारीफ ,लेकिन क्या आप जानते हैं उत्तराखंड की हैं आईआरएस श्रद्वा,पढिए पूरी कहानी

देहरादून : इन दिनों फिल्म 12 फेल के चर्चा आम हो चले हैं और हो भी क्यों नहीं फिल्म सिर्फ रील तक सीमित नहीं है बल्कि फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। ये फिल्म सबका दिल जीत रही है। फिल्म में विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने आईपीएस मनोज शर्मा और आईआरएस श्रद्धा जोशी का किरदार निभाया है। फिल्म रियल लाइफ कपल आईपीएस अधिकारी और आईआरएस अधिकारी पर आधारित है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्रद्धा जोशी कौन हैं अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं कि श्रद्धा उत्तराखंड की लाडली हैं और उनका मूल अल्मोड़ा है।

मनमोह लेने वाली फिल्म है 12 वीं फेल

12 वीं फेल इन दिनों खूब चर्चा बटोर रही है। जिसने भी इस फिल्म को देखा वो इस फिल्म का मुरीद हो गया। दरअसल ये फिल्म मनोज शर्मा नाम के युवक की कहानी है। जो अपनी मेहनत से अपने जीवन में आईपीएस अधिकारी का मुकाम हासिल करता है। इस पद तक पहुंचने के लिए एक युवक काफी मेहनत करता है और जीवन के कई उतार चढाव देखता है ठीक धर्श से बाद में एक आईआरएस अधिकारी बनकर दिखाती हैं।

अल्मोड़ा की रहने वाली हैं श्रद्धा जोशी

श्रद्धा जोशी मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली है। मनोज शर्मा और श्रद्धा जोशी की मुलाकात दिल्ली के मुखर्जी नगर में हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। सफलता मिलने के बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों की मुलाकात कोचिंग के दौरान हुई थी इौर इसके बाद दोनों को अपने अलग अलग कैडर मिले। महाराष्ट्र कैडर में आईपीएस 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज कुमार मूलरूप से मध्य प्रदेश के मुरैना के रहने वाले हैं। जबकि उनकी पत्नीे श्रद्धा जोशी आईआरएस 2007 बैच की भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी हैं।

कैसे हुई दोनों की मुलाकात

दरअसल श्रद्धा यूपीएससी की तैयारी करने के लिए अल्मोंड़ा से दिल्लीे आई थी और कोचिंग ज्वाइन की और जिस दिन पहली बार वो कोचिंग गई थी उसी दिन यूपीएससी प्री का रिजल्ट आया था। इसी दौरान उनकी पहली मुलाकात मनोज कुमार शर्मा से हुई। मनोज ने बिना कोचिंग के यूपीएससी प्री पास की थी। इसके बावजूद मनोज शर्मा बेहद सादगी से मिले’। वह उनके लिए एक चमत्कारी अनुभव से कम नहीं था। इसी दौरान कोचिंग और नोट्स के बहाने दोनों ही नजदीकियां बढने लगी।

12 वीं फेल थे मनोज

मनोज 12 वीं फेल थे तो दूसरी ओर श्रद्धा जोशी 12वीं में टॉपर थी। उस समय श्रद्धा जोशी ने यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में स्‍टेट लेवल पर 13वीं रैंक हासिल की थी। कोचिंग के दौरान ही मनोज श्रद्धा को पसंद करने लगे थे। लेकिन अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे। मनोज के आईपीएस क्लियर करने के लगातार तीन प्रयास असफल रहे। इसी बीच श्रध्दा यह समझने लगी थीं कि मनोज उन्हें पसंद करते हैं। श्रद्धा का सलेक्शन भी पीसीएस में हो गया था। लेकिन मनोज ने तब तक अपने दिल की बात नहीं कही थी। मनोज ने एक दिन हिम्मत करके श्रध्दा से अपने प्यार का इजहार कर दिया। इसका चमत्कार ये हुआ कि मनोज ने अपने चौथे प्रयास में आईपीएस एग्जाम क्लियर किया और वह आईपीएस ऑफिसर बन गए। उधर श्रध्दा कहां पीछे रहने वाली थी और देखते ही देखते वो भी मेहनत के बलबूते 2007 में आईआरएस अधिरी बन गई। जिसके बाद दोनों ने सफल होकर आपस में शादी कर ली। आज दोनों अपने जीवन में अपने परिवार के साथ खुश हैं और हर कोई आत उनकी मेहनत का दीवाना है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago