उत्तराखण्ड

प्रधानाचार्य के 692 पदों पर होगी विभागीय भर्ती, आयोग ने किया कोर्स तैयार

देहरादून : प्रदेश के सरकारी इंटरमीडिएट विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 692 पदों के लिए विभागीय भर्ती होगी। राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार कर लिया गया है। आयोग का कहना है पाठ्यक्रम को मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है, जिसे मंजूरी मिलते ही भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। प्रदेश के इंटरमीडिएट विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 1,385 पदों में से 1,024 पद पिछले कई साल से खाली हैं, जिससे इन विद्यालयों में व्यवस्था बनाए रखने एवं छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। हालांकि, अधिकतर विद्यालयों में वरिष्ठ प्रवक्ता को प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया गया है, लेकिन विभाग के काफी प्रयास के बाद भी प्रधानाचार्य के खाली पद नहीं भर पाए हैं,

इसके देखते हुए शासन ने इन पदों को विभागीय भर्ती से भरने का निर्णय लिया है। शासन की ओर से निर्णय लिया गया है कि इन विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत पदों को पदोन्नति से एवं शेष पदों को विभागीय भर्ती से भरा जाएगा।

पूर्व में शतप्रतिशत पदोन्नति का था प्रधानाचार्य का पद

सरकारी इंटरमीडिएट विद्यालयों में प्रधानाचार्य का पद पूर्व में शतप्रतिशत पदोन्नति पदोन्नति का पद था। तय मानकों को पूरा करने वाले हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक पदोन्नति पाकर प्रधानाचार्य बनते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब पदोन्नति के साथ ही विभागीय परीक्षा से इन पदों को भरा जाएगा। प्रधानाचार्य के पदों को विभागीय भर्ती से भरने की कार्रवाई चल रही है। आयोग ने इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है, जिसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। जल्द ही विभागीय भर्ती शुरू की जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago