उत्तराखण्ड

सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने बीती शाम को सहकारिता मुख्यालय में की समीक्षा बैठक

सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा है कि 31 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता दर्शन हॉल देहरादून में सहकारिता विभाग की 108 एम पैक्स का कम्प्यूटरीकरण एवं साइलेज उत्पादन एवं विपणन सहकारी संघ लि. संयुक्त उद्यम की टोटल मिक्स राशन (TMR) इकाई का शिलान्यास करेंगे, मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां पर न्याय पंचायत स्तर पर 670 सहकारी समितियां कंप्यूटराइज्ड हो रही हैं, वहीं इसका लाभ सीधा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने बीती शाम को सहकारिता मुख्यालय में समीक्षा बैठक में 108 एम पैक्स में भी कार्यक्रम करने के भी निर्देश दिए, मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां कि न्याय पंचायत स्तर पर 670 सहकारी समितियां कंप्यूटराइज्ड हो रही हैं, इसमें 108 समितियों में 31 जुलाई को लाइव कार्यक्रम होगा, उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर जो सहकारी समितियां हैं, कंप्यूटराइजेशन होने के बाद इसमें पारदर्शिता आएगी। किसी भी गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं होगी, उत्तराखंड सहकारिता विभाग गांव और न्याय पंचायत स्तर पर डिजिटल भारत की इबारत लिख रहा है, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सहकारिता विभाग और ग्रामीणों के लिए यह गौरव की बात है।

मंत्री धन सिंह रावत ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घसियारी योजना का प्रोग्राम 15 अगस्त के बाद हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, घसियारी योजना पहाड़ की महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी है, मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में दो दिवसीय सहकारिता चिन्तन शिविर होगा, शिविर में विशेषज्ञ और जिलों के एआर और सहकारी बैंकों के जीएम अपने अपने जिलों के 5 बेहतर कामों का प्रजेंटेशन देंगे, उन्होंने कहा कि सहकारिता का चिन्तन जरूरी है, सहकारिता विभाग में गत 5 वर्षों में रिकॉर्ड काम हुए हैं, लेकिन नए और काम होने जरूरी हैं।

उन्होंने कहा कि दो दिवसीय चिंतन शिविर कौसानी, हेस्को ग्राम, परमार्थ, पतंजलि में से एक जगह होंगे, एक स्थान का चयन सचिव सहकारिता निबंधक करेंगे, यह शिविर 15 अगस्त के बाद होगा, एक प्लेटफॉर्म में सहकारिता के लिए सुझाव और चिंतन हो सकेगा, मंत्री ने सहकारिता की 2025 की कार्य योजना बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के लिए नई योजनाएं बनाई जाएं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago