उत्तराखण्ड

GDP दोगुना करने के लक्ष्य के साथ 14 नई नीतियां तैयार, कैबिनेट से मुहर लगने का इंतजार

उत्तराखंड:-  अगले पांच साल में राज्य की जीडीपी को दोगुना करने के लक्ष्य को साधने के लिए प्रदेश सरकार ने 14 और नई नीतियों के ड्राफ्ट तैयार कर लिए गए हैं। इन सभी नीतियों के प्रस्ताव अगले दो महीनों में प्रदेश मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए लाए जाएंगे। ये 14 नीतियां कृषि, अवस्थापना, पर्यटन, आयुष और वित्त विभाग की उन उन योजनाओं से जुड़ी हैं, जिन्हें सरकार गेम चेंजर के रूप में मानकर चल रही है। इन योजनाओं के जरिए प्रदेश की धामी सरकार हितधारकों की आजीविका में वृद्धि के साथ लाखों रोजगार के अवसर भी पैदा करना चाहती है। सशक्त उत्तराखंड@25 के सरकार का 2027 तक राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को 346,206 करोड़ से बढ़ाकर 5,47,000 करने का लक्ष्य है।

2030 तक इसे 7,68,000 तक करने की योजना है। इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को साधने के लिए कई योजनाओं के लिए नई नीतियां तैयार हो रही हैं। पुरानी नीतियों को वर्तमान जरूरतों और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर संशोधित किया जा रहा है। इस कड़ी में सरकार अब तक 30 से अधिक नीतियां तैयार कर उन्हें लागू कर चुकी है। 14 नई नीतियों के ड्राफ्ट भी तैयार हो गए हैं। ग्रीन हाइड्रोजन नीति, प्रधान नीति, जियोथर्मल नीति, पैसेंजर चार्टर-हेली सर्विस नीति, योगा पॉलिसी, लाभांश नीति, सार्वजनिक उपक्रम इकाइयों की मॉनिटरिंग नीति के ड्राफ्ट भी तैयार हैं, जिन्हें कैबिनेट मंजूरी का इंतजार है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago