उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में आउटसोर्स के ज़रिए 1556 पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिए एक माह में नियुक्ति के निर्देश

शिक्षा विभाग में आउटसोर्स से 1556 पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को एक महीने के भीतर भर्ती के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री ने अपने शासकीय आवास पर विभाग की बैठक ली। बैठक में मंत्री ने कहा, शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए समग्र शिक्षा के तहत खाली पदों को शीघ्र भरा जाएगा, इसके लिए प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर लिया गया है।

राज्य समग्र शिक्षा परियोजना के तहत प्रदेश में केंद्र सरकार की ओर से वित्त पोषित विभिन्न संवर्ग के 1556 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 161 विशेष शिक्षक, 324 लेखाकार व सहायक कर्मचारी, 95 कॅरिअर काउंसलर एवं विद्या समीक्षा केंद्र के 18 पद सहित मनोविज्ञानी, मैनेजर आईसीटी व मैनेजर ट्रेनिंग के एक-एक पद शामिल हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के दृष्टिगत राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही चयनित युवाओं को तैनाती दे दी जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago