देश-विदेश

नजफगढ़ में 200 मीट्रिक टन क्षमता वाला बायोगैस संयंत्र शुरू, रोजाना बनेगी 14,000 घन मीटर CNG

नजफगढ़ के नगली डेयरी में 200 मीट्रिक टन हर दिन क्षमता वाला गोबर आधारित बायोगैस संयंत्र शनिवार से शुरू हो गया। इस संयंत्र से करीब 14000 घन मीटर हर दिन सीएनजी और 5.6 टन बायोगैस निकलेगी जिसे इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) खरीदेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार को इसका लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बायोगैस संयंत्र ग्रीन एनर्जी की ओर महत्वपूर्ण कदम है। इससे कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और खाद तैयार होगी। आसपास की डेयरियों का गोबर व अपशिष्ट अब नालियों में बहकर यमुना में नहीं जाएगा। इससे न केवल क्षेत्र में सफाई बढ़ेगी बल्कि आसपास के ग्रामीणों को उनके मवेशियों के गोबर के बदले पैसे भी मिलेंगे। साथ ही, यह परियोजना यमुना को साफ करने में मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, सांसद कमलजीत सहरावत, निगम आयुक्त अश्वनी कुमार व कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पिछली सरकार के काम पर उठाया सवाल : सीएम ने कहा कि केजरीवाल सरकार आठ साल में बायोगैस परियोजना पूरी नहीं कर पाई। उनकी सरकार दिल्ली के हर हिस्से में ऐसे बायोगैस संयंत्र लगाएगी। नंगली में करीब 13,000 व ककरोला डेयरी में 7,000 मवेशी हैं। दोनों डेयरियों में हर दिन करीब 200 मीट्रिक टन गोबर निकलता है। इस संयंत्र से करीब 14000 घन मीटर हर दिन सीएनजी और 5.6 टन संपीड़ित बायोगैस निकलेगी। करीब 2.72 एकड़ में संयंत्र बना है। इसे करीब 16 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के शहरी विकास निधि से ये वित्त पोषित है।

जनहित के कार्यों को अंजाम दे रही सरकार’
डेयरी मालिकों से 65 पैसे प्रति किलोग्राम की दर से गोबर लिया जाएगा। इससे निकलने वाली बायोगैस से प्राकृतिक उर्वरक बनेगा। निगम ने दिसंबर 2018 में इसे बनाना शुरू किया था। इसे मेसर्स सीईआईडी ने डिजाइन किया है। कंपनी के पास निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण की जिम्मेदारी भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ट्रिपल इंजन की सरकार है जो सभी को साथ लेकर मेहनत से निरंतर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है और जनहित के कार्यों को अंजाम दे रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago