देवप्रयाग के पास रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिव मूर्ति के समीप पानी से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रक एलएनटी कंपनी का था, जो रेलवे निर्माण कार्यों में लगा हुआ था। ट्रक में पानी का टैंकर लदा हुआ था और वह निर्माण स्थल की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक शिव मूर्ति के पास पहुंचा, वह अचानक नियंत्रण खाे बैठा और खाई में जा गिरा।
थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खाई में गिरे ट्रक से चालक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। मृतक की पहचान गगन सिंह(30) पुत्र भाग सिंह, निवासी बडियार भर गांव, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…