नैनीताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में देर रात एक सिलिंडर से भरा ट्रक गहरी खाई में गिर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार सिलिंडर से भरा एक ट्रक (यूके 04 सीबी 3098) देर रात भवाली से हल्द्वानी को जा रहा था। ज्योलीकोट में पुलिस चैक पोस्ट के समीप ट्रक चालक को हल्की झपकी आई और ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी सीज पिकअप भी खाई में गिर गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चालाया। पुलिस ने ट्रक में सवार तीनों लोगों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि चालक गोविंद सिंह गुरना निवासी पिथौरागढ़,
तितेंद्र सिंह, पाली कनालीछीना पिथौरागढ़ व मोहित जकरिया मोटाहल्दू भगवानपुर हल्द्वानी तीनों ट्रक सवार सुरक्षित हैं। जिनको निजी वाहन से हल्द्वानी भेज दिया गया है। ट्रक में खाली सिलिंडर होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।
रेस्क्यू करने वालों में ज्योलीकोट चौकी से कांस्टेबल चनीराम आर्य, मलकीत कंबोज, धर्मेंद्र साहनी, दीपक जोशी व होमगार्ड ओम प्रकाश मौजूद थे।
SDRF ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…