उत्तर प्रदेश

गोंडा जिले में 23 स्कूल हुए बंद, यू डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों की संख्या अपलोड न होने से मदरसों ने भी दी ताला लगाने की धमकी

गोंडा;- यू डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों की संख्या नहीं अपलोड करने से जिले में 23 विद्यालय बंद हो गए हैं या फिर जल्द इन पर ताला लग सकता है। कुछ मदरसों के संचालक आगे संचालन न करने के लिए लिखित दे चुके हैं। एमआईएस इंचार्ज जगदीश शरण गुप्त ने बताया कि गत 30 सितंबर से जिलेभर के विद्यालयों, शिक्षकों व विद्यार्थियों की यू डायस पोर्टल पर फीडिंग कराई जा रही है। इसमें बेसिक, माध्यमिक और मदरसों को शामिल किया गया है। सभी ब्लॉकों को मिलाकर 4676 विद्यालयों ने यू डायस कोड ले रखा है। इसमें झंझरी शिक्षा क्षेत्र में 403, नगर क्षेत्र में 133, तरबगंज क्षेत्र में 263 के अलावा परसपुर क्षेत्र के 408 और बभनजोत शिक्षा क्षेत्र के 238 विद्यालय शामिल किए गए थे।

मगर इन शिक्षा क्षेत्रों के लगभग 19 मदरसों के अलावा विद्यालयों का आगे संचालन न करने को लेकर जानकारी दी गई है। जिसे शासन स्तर के अधिकारियों को भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि संचालन न करने के पीछे विद्यालयों में छात्रों की संख्या बेहद कम होना है। इतना ही नहीं व्यवस्थाएं ऑनलाइन होने से तमाम तरह की व्यवस्थाएं रुक गईं हैं। वहीं, विद्यार्थियों का पास के विद्यालयों में पंजीयन करा दिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द शासन स्तर से विद्यालयों को बंद करने की मंजूरी मिल जाएगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago