शाहतलाई (बिलासपुर):- बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में शुक्रवार को विभिन्न राज्यों से आए करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेककर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। चैत्र मास मेले में अब तक लाखों श्रद्धालु बाबा के दर पर हाजिरी लगा चुके हैं। शनिवार शाम को मंदिर न्यास शाहतलाई के अध्यक्ष योगराज धीमान पूजा-अर्चना करके चैत्र मास के वार्षिक मेलों का समापन करेंगे।
बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई के प्रभारी एवं सहायक अभियंता विजय ठाकुर ने बताया कि मंदिर न्यास शाहतलाई के अध्यक्ष एवं एसडीएम झंडूत्ता योगराज धीमान शनिवार शाम 4 बजे मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ समापन करेंगे। चैत्र मास के दौरान लाखों श्रद्धालु बाबा बालक नाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं। मेले शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…