उत्तर प्रदेश

डीएम नेहा शर्मा के निरीक्षण में सामने आई सरकारी कार्यालयों की सच्चाई, अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन पर रोक

गोंडा:-  जिलाधिकारी की ओर से कराए गए औचक निरीक्षण में शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों की सच्चाई सामने आ गई। मेडिकल कॉलेज, पीडब्ल्यूडी और बीएसए कार्यालय समेत 24 सरकारी दफ्तरों में 171 अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी से नदारद रहे। डीएम नेहा शर्मा ने इन सभी का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। डीएम नेहा शर्मा के आदेश पर शुक्रवार सुबह 10 बजे सीडीओ एम. अरुन्मोली, सिटी मजिस्ट्रेट विजय शर्मा, एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर समेत 10 वरिष्ठ अधिकारियों ने 24 राजकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज से 50, पीडब्ल्यूडी व आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय से 45, बीएसए कार्यालय से 11, जिला पंचायत कार्यालय से 10 समेत अलग-अलग कार्यालयों में कुल 171 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थिति पाए गए।

स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध बाबू ईश्वरशरण जिला चिकित्सालय में सर्वाधिक 50 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए है। इसको लेकर डीएम ने नाराजगी जताई है। सभी अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। अनुपस्थिति के संबंध में सभी से जवाब तलब किया गया है। बताया कि कारण संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

औचक निरीक्षण में उपस्थिति के सत्यापन के साथ ही अभिलेखों के रखरखाव तथा साफ-सफाई को भी परखा गया। सीडीओ ने अपने कार्यालय का भी निरीक्षण किया। सीआरओ महेश प्रकाश ने मुख्य कोषाधिकारी एवं जिला पंचायत का निरीक्षण किया। नगर मजिस्ट्रेट विजय शर्मा ने जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी और जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया गया।

एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी ने आरटीओ, सहायक श्रमायुक्त और अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड कार्यालयों का निरीक्षण किया। अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय अशोक कुमार गुप्ता ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी और जिला सूचना विभाग अधिकारी कार्यालयों का जायजा लिया। डिप्टी कलेक्टर नेहा मिश्रा ने जिला लेखा परीक्षा अधिकारी और बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago