उत्तराखण्ड

इकबालपुर चीनी मिल पर 24 घंटे का धरना शुरू पूर्व CM हरीश रावत के नेतृत्व में, कांग्रेस विधायक भी मौजूद

इकबालपुर :-  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकबालपुर चीनी मिल पर आज से 24 घंटे का धरना शुरू कर दिया। धरने में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित अन्‍य कांग्रेस विधायक भी मौजूद रहे। इससे पहले सोमवार को खानपुर विधायक विधायक भी इकबालपुर चीनी मिल पहुंचे थे। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर खानपुर विधायक उमेश कुमार और उनके समर्थकों ने इकबालपुर चीनी मिल का घेराव किया था। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इससे पहले सोमवार को भगवानपुर विधानसभा के विभिन्न गांव में जाकर संपर्क किया। साथ ही इकबालपुर चीनी मिल पर होने वाले धरने में शामिल होने के लिए किसानों का आह्वान किया।

भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के भलस्वागाज, सुनहेटी, खजूरी, माधोपुर, मानकपुर आदि गांव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार की सह के चलते ही इकबालपुर चीनी मिल किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। जिसकी वजह से किसानों में आक्रोश है। उनके तमाम कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए सरकार को जगाने एवं किसानों को हक दिलाने वह आंदोलन कर रहे हैं।

इस मौके पर उन्होंने सभी किसानों से इस धरने में शामिल होने के लिए कहा। वहीं पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि यह किसानों के मान-सम्मान एवं स्वाभिमान की लड़ाई है। इसलिए सभी को इसमें शामिल होना है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को धोखा देने का काम कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन डॉ. गौरव चौधरी, प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी, भगवानपुर विधायक ममता राकेश आदि ने विचार व्यक्त किए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago