उत्तराखण्ड

भाजपा विधायक के भाई सतीश नैनवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का आक्रोश, सड़क से सदन तक संघर्ष की चेतावनी

बनबसा नेपाल सीमा पर भाजपा के रानीखेत विधायक के भाई सतीश नैनवाल के 40 कारतूस संग पकड़े जाने पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने जहां सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया, वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, देश व राज्य की सुरक्षा के लिए अतिसंवेदनशील मामले को वह राज्यपाल तक ले जाएंगे।  कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, राज्य सरकार लगातार अपने नेताओं को संरक्षण दे रही है। इसके बावजूद एसएसबी जवानों ने यह साहसिक कदम उठाया है। माहरा ने सीएम से मांग की कि दुष्कर्म और बनबसा में रानीखेत विधायक के भाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कहा, इससे पहले भी भाजपा विधायक स्वयं उद्यान विभाग के वृक्षों के घोटाले में संलिप्त पाए गए।

लेकिन, आज तक सत्ता पक्ष का संरक्षण होने के कारण इनका बाल भी बांका नहीं हो पाया। पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि माओवाद के पुराने इतिहास को देखते हुए यह घटना अत्यधिक चिंताजनक है। इस मामले को प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार दबाने में लग गई है। रावत का कहना है कि नेपाल की सरकार ने हमारे लगे हुए जिलों के प्रशासन से भी कहा था कि सीमा पर कुछ ऐसी गतिविधियां हो रही हैं, जो चिंता का विषय है। रावत का कहना है कि कांग्रेस राज्य के लोगों को समझाएगी। जरूरत पड़ी तो कांग्रेस और भी तथ्य इकट्ठा करके राज्यपाल के पास जाएगी और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मामले को लेकर उनसे मुलाकात करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, राज्य में महिलाओं के दुष्कर्म, उत्पीड़न एवं अत्याचार के जितने भी मामले हो रहे, उनमें अधिकतर में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने सल्ट, चंपावत, हरिद्वार, द्वाराहाट के बाद लालकुआं का हवाला देते हुए कहा, ये सभी भाजपा के पदाधिकारी हैं। आरोप लगाया, भाजपा की सरकार ने अपने मंत्रियों, विधायकों, उनके रिश्तेदारों और कार्यकर्ताओं को खुलेआम खुलेआम हत्या, डकैती, दुष्कर्म के साथ ही अब तस्करी का लाइसेंस भी दे दिया है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, बेटियों के साथ हो रहे अपराधों को भी सत्तापक्ष लगातार दबाने की कोशिश कर रहा है। सत्तारूढ़ दल से जुड़े नेता इस मामले में लगातार पकड़े जा रहे हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago