उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के 350 भाजपा नेता रविवार को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह के बनेंगे साक्षी

उत्तराखंड के 350 भाजपा नेता रविवार को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे। उत्साहित नेता नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।  भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का इतिहास रचने जा रहे नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। भाजपा का कार्यकर्ता ही नहीं, उत्तराखंड का जनमानस भी मोदी के प्रधानमंत्री बनने को लेकर उत्साहित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछले दो दिनों से दिल्ली में हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।

उनके अलावा धामी सरकार के मंत्री, पार्टी के विधायक, भाजपा कोर ग्रुप के नेता, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी, लोकसभा के प्रभारी व संयोजक, लोकसभा में चुनाव के लिए बनाए गए विस्तारक समारोह में शामिल होंगे। ये सभी कार्यकर्ता दिल्ली के लिए कूच कर चुके हैं।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, कई पदाधिकारी शनिवार को रवाना हो चुके हैं और बाकी रविवार को जाएंगे। सभी केंद्र में लगातार तीसरी बार लोकतांत्रिक गठबंधन की सरकार और नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago