देहरादून
देहरादून के मोहकमपुर फ्लाईओवर के पास, कैलाश हॉस्पिटल के नजदीक, देर रात 12 बजे एक भीषण कार हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, कार में सवार तीन लोग नशे में थे और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। तीनों घायलों को गंभीर हालत में कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि गाड़ी चलाने के दौरान शराब का सेवन किया गया था। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…