राष्ट्रीय

कांग्रेस विधायक के बेटे ने की आत्महत्या, शव सरकारी आवास में पाया गया, पप्पू यादव ने शोक व्यक्त किया

बिहार प्रदेश कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक के बेटे अयान ने सुसाइड कर लिया है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। फौरन पटना पुलिस के अधिकारी टीम के साथ पहुंचे और जांच में जुट गए। एसएफएल की टीम को जांच के बुलाया गया। कांग्रेस विधायक के आवास पर नेताओं और उनके परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

सांसद पप्पू यादव ने जताया शोक
इसकी जानकारी निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि एक अत्यंत दुःखद सूचना से मर्माहत हूं! बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता मेरे मित्र डॉ शकील अहमद ख़ान साहब के इकलौते पुत्र का असामयिक निधन हो गया है। मेरी पूरी संवेदना शकील भाई और उनके परिजनों के साथ है। लेकिन, एक पिता माता के लिये ढांढस के कोई मेरे पास शब्द नहीं है।

कमरे में फंदे से झूलता मिला शव
इधर, कांग्रेस के वरीय नेता के इकलौते बेटे की आत्महत्या की खबर से पार्टी नेताओं और करीबियों में शोक की लहर है। सभी उनसे मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, विधायक के बेटे रोजाना की ही तरह सोने गए थे। किसी ने उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं देखा था। हालांकि, सुबह जब वे खुद बाहर नहीं आए तो आवास में मौजूद लोग उन्हें पूछने गए। वहां जाकर उन्होंने देखा कि अयान का शव फंदे से झूल रहा था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि हाल में ही जब राहुल गांधी पटना आए थे तो शकील अहमद ने मंच पर ही बेटे को राहुल से मिलवाया था। अयान ने राहुल गांधी को कुछ दस्तावेज सौंपे थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago