उत्तराखण्ड

डी.जी.पी. की पहली बैठक में दिए गए निर्देश, अवैध गतिविधियों में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात

नवनियुक्त डी०जी०पी० महोदय द्वारा अपनी प्रथम बैठक में समस्त जनपद प्रभारियों को दिए थे निर्देश

नशे के कारोबार अथवा अवैध गतिविधियों में लिप्त पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए सुनिश्चित

एसएसपी देहरादून की कड़ी कार्यवाही,दो टूक अपराधी चाहे कोई भी हो, अपराध किया तो जेल जाना तय

प्रेम नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 03 पुलिस कर्मियों सहित 07 अभियुक्तों को पुलिस ने लिया हिरासत मे

अभियुक्तों द्वारा सस्ते में डॉलर दिलाने का झांसा देकर फसाया था वादी को अपने जाल में

वादी को सौदे की रकम लेकर बुलाया था प्रेम नगर क्षेत्र में

योजना के तहत सौदे के दौरान घटना में शामिल पुलिस कर्मियों को बुलाया था मौके पर, जिनके द्वारा वादी को डरा धमका कर पैसों से भरा बैग लिया था लूट

थाना प्रेमनगर

आज दिनांक 02/02/2025 को वादी यशपाल सिंह असवाल पुत्र अमर सिंह असवाल निवासी आदर्श ग्राम, ऋषिकेश द्वारा थाना प्रेमनगर में लिखित तहरीर दी कि वह प्रॉपर्टी का कार्य करते हैं तथा कुछ समय पूर्व उनकी मुलाकात कुंदन नेगी निवासी चमोली से हुई थी, जिसके द्वारा उन्हें बताया गया था कि उनके परिचित राजेश रावत, राजेश चौहान, तथा राजकुमार चौहान, जो मोरी उत्तरकाशी के रहने वाले हैं, उनके पास लगभग 20000/- डॉलर रखे हुए हैं, जिन्हें उसे कम दाम बदलवाना है। उक्त व्यक्ति द्वारा उन्हें विश्वास में लेते हुए उक्त डॉलर का सौदा करीब आठ लाख रुपए में तय कराया। दिनांक 31/01/2025 को कुंदन नेगी के कहने पर वह डॉलर का सौदा करने 07 लाख 50 हज़ार की रकम लेकर बालाजी मंदिर झाझरा के पास पहुचे, जहाँ उन्हें राजेश रावत, राजेश चौहान, राजकुमार चौहान तथा एक अन्य व्यक्ति हसीन उर्फ अन्ना मिला, इस बीच आपस में बात करने के दौरान अचानक वहां दो व्यक्ति आ गए, जो अपने आप को पुलिस वाला बता रहे थे तथा उनमें से एक व्यक्ति वर्दी में तथा एक सादे वस्त्र में था, उनके द्वारा उन्हें डरा धमका कर उनके पास रखा रुपए का बैग छीन लिया तथा उनके साथ मारपीट और गली गलौच करते हुए उन्हें वहां से भगा दिया। इस दौरान उक्त व्यक्तियों द्वारा उन्हें उक्त पैसों में से ढाई लाख रुपए वापस दिए गए।

वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेम नगर पर मु0अ0स0 25/25 धारा 310(2)/61(2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल अभियोग के अनावरण तथा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए थाना प्रेम नगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरो तथा सर्विलांस के माध्यम से युक्त के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा घटना में शामिल 03 पुलिसकर्मियों सहित कुल 07 अभियुक्तो को हिरासत मे लिया गया व मुकदमे से संबंधित नगद धनराशि बरामद की गई,अभियुक्तों से पूछताछ में घटना में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर रवाना की गई है।पूछताछ जारी है।

बरामदगी
*2.30(दो लाख तीस हजार) रुपए नगद
*500 डॉलर(100 डॉलर के 5 नोट)

हिरासत मे लिए गए अभियुक्त
1-अब्दुल रहमान पुत्र हसरत अली उम्र- 34 वर्ष, निवासी जलालपुर पोस्ट टोडा कल्याणपुर थाना रूड़की हरिद्वार
हाल तैनाती-IRB-II झाझरा प्रेमनगर देहरादून
2- सालम पुत्र जाकिर हुसैन उम्र-32 वर्ष
निवासी- डोबरी थाना-सहसपुर देहरादून।
हाल तैनाती- IRB-II झाझरा प्रेमनगर देहरादून।
3- इकरार पुत्र अहकाम अली उम्र- 43 वर्ष,
निवासी- नैहनपुर लक्सर हरिद्वार
हाल तैनाती- थाना प्रेमनगर देहरादून।
4- राजकुमार पुत्र जबर सिंह निवासी जोटाड़ी पोस्ट टीकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र -35 वर्ष।
5- राजेश रावत पुत्र गब्बर सिंह निवासी माकुड़ी पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र- 40 वर्ष।
6- कुंदन सिंह नेगी पुत्र अमर सिंह नेगी निवासी सुतौ ल थाना नंदा नगर चमोली उम्र- 45 वर्ष।
7- राजेश कुमार चौहान पुत्र धूमी चंद्र चौहान निवासी कांडा तहसील अरहाल थाना रोहड़ू जिला शिमला उम्र -59 वर्ष।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago