राष्ट्रीय

सिरसा के चौ. दलबीर सिंह स्टेडियम की बदहाली को लेकर कुमारी सैलजा ने सीएम को किया पत्र लिखने का आग्रह

चंडीगढ़: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने सिरसा के चौ. दलबीर सिंह स्टेडियम की बदहाली को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि इस स्टेडियम में संभावित खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए और बंद किए गए जिम को चालू करवाया जाए साथ ही गरीब बच्चों के लिए नगर में जिम और ई लाइब्रेरी शुरू करवाई जाए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखे पत्र में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि गत नौ फरवरी को सिरसा दौरे पर युवाओं और खिलाडियों ने विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा था। युवाओं ने उन्हें बताया था कि कुछ गांवों में सरकार की ओर जिम खोले गए है, शहरी क्षेत्र में गरीब बच्चों को जिम की सुविधा नहीं मिल पाती है ऐसे में शहरी क्षेत्रों में गरीब बच्चों के लिए जिम खोले जाए। खिलाड़ियों ने उन्हें बताया कि चौ. दलबीर सिंह स्टेडियम में जिम स्थापित किया गया था जो अब बंद हो चुका और वहां पर रखे उपकरण भी खराब हो गए है। अगर चौ. दलबीर सिंह स्टेडियम में जिम चालू किया जाता है तो कुछ युवक निशुल्क ही बच्चों का ट्रेनिंग देना शुरू कर देंगे। युवाओं ने यह भी मांग रखी थी कि  गरीब बच्चों खासकर लड़कियों को ध्यान में रखते हुए नगर में कुछ प्रमुख स्थानों और गांवों में ई लाइब्रेरी खुलवाई जाए।

सिरसा में डबवाली रोड पर चौ. दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम का निर्माण केंद्र और हरियाणा की सरकार की सहभागिता से 05 जून 1993 में शुरू हुआ था जिसका उदघाटन 1996 में हुआ। इस स्टेडियम की गिनती प्रदेश के बड़े स्टेडियम में होती है। इस स्टेडियम में 1996 से लेकर कई बार राष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की हैं। यह स्टेडियम कुश्ती, जिम्नास्टिक, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, बॉकिसंग जैसे खेलों का केंद्र रहा है। लेकिन रख-रखाव की अनदेखी से यह स्टेडियम अब खिलाड़ियों के अभ्यास व प्रतियोगिताओं के लिए उपयुक्त नहीं रहा। कुमारी सैलजा ने सीएम से आग्रह किया है कि इस स्टेडियम की ओर ध्यान देते हुए सभी प्रकार की खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago