राष्ट्रीय

मुंगेर के नए DM का कड़ा रुख: सदर अस्पताल में गैरहाजिर डॉक्टर-कर्मचारियों पर गिरी गाज

सहरसा: जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने मंगलवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। शाम करीब चार बजे अचानक नवनिर्मित मॉडल अस्पताल पहुंचे डीएम ने सबसे पहले वार्ड में भर्ती मरीजों से अस्पताल व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान कई चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से गायब मिले, जिनसे स्पष्टीकरण मांगते हुए डीएम ने उनके वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा वितरण केंद्र, एक्स-रे कक्ष, महिला व पुरुष सर्जिकल वार्ड और प्रसव वार्ड सहित अन्य विभागों का जायजा लिया। मरीजों के परिजनों ने शिकायत की कि रात की शिफ्ट में डॉक्टर और नर्स मौजूद रहते हुए भी मरीजों को देखने नहीं आते। इस पर डीएम ने सिविल सर्जन को संबंधित कर्मियों से जवाब तलब करने और ड्यूटी रोस्टर में बदलाव के निर्देश दिए।

इमरजेंसी वार्ड में बेड पर चादर नहीं मिली और लैब टेक्नीशियन रूपेश कुमार अनुपस्थित पाए गए। सामान्य ओपीडी में मरीजों ने बताया कि डॉक्टर अब तक नहीं आए हैं। ओपीडी में डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. निरंजन, डॉ. पुतुल कुमारी और प्रसव वार्ड की डॉ. स्वाति अट्रोलिया अनुपस्थित रहीं। सभी से स्पष्टीकरण मांगते हुए डीएम ने उनके वेतन पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए।

नेत्र विभाग, सीटी स्कैन और वन स्टॉप सेंटर को नए भवन में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया। दवा काउंटर पर मरीजों से दवा की उपलब्धता पूछी गई, जहां डाइसाइक्लोमिन दवा नहीं मिलने पर तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

सर्जिकल वार्ड में एक मरीज के परिजन ने बताया कि डॉक्टर राउंड पर नहीं आते। डीएम ने तीनों पालियों में नियमित राउंड लगाने का निर्देश दिया। पेयजल की अनुपलब्धता पर नाराजगी जताई गई और तत्काल शुद्ध जल की व्यवस्था करने को कहा गया। जर्जर व गंदी वाटर कूलर मशीन देखने पर अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाई।

प्रसव वार्ड में सभी कर्मियों का ड्यूटी रोस्टर चस्पा करने का निर्देश देते हुए डीएम ने बताया कि सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी में रहने के बावजूद डॉ. निधि एक बार भी राउंड पर नहीं आईं। इस पर उनसे स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के अंत में डीएम ने सिविल सर्जन और उपाधीक्षक को एक सप्ताह के भीतर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाने का स्पष्ट आदेश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो सभी जिम्मेदार कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago